spot_img
Saturday, June 20, 2026

धनवंतरी दवाई योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए महापौर जानकी काटजू और आयुक्त को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित…रायगढ़ नगर निगम को 15 करोड़ की सौगात दी…

spot_img
Must Read

रायगढ़।रायगढ़ नगर निगम को शासन ने धनवंतरी सस्ती मेडिकल दुकान संचालन में बेस्ट परफॉर्मेंस का अवार्ड दिया है। इसी तरह नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए 15 करोड़ रुपए देने की भी घोषणा शासन ने की है।
नगर निगम कार्यों के लिए शासन स्तर पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर निगम के कार्यों की प्रशंसा खुद मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल ने की है। रायपुर होटल बेबीलॉन में आयोजित महापौर सम्मान कार्यक्रम में रायगढ़ नगर निगम को धनवंतरी सस्ती दवाई दुकान के संचालन में बेस्ट परफारमेंस का अवार्ड मिला है। इतना ही नहीं नगर निगम क्षेत्र में सड़क सड़क, नाली, प्रकाश एवं विभिन्न विकास कार्यों के लिए भी शासन ने ₹15 करोड़ देने का ऐलान किया है। इससे समस्त नगर निगम में खुशी का माहौल है। मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने कहा कि नगर निगम प्रशासन द्वारा नगर निगम के अंतर्गत रहने वाले अंतिम व्यक्ति तक शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि सुग्घर रायगढ़ की परिकल्पना अब साकार हो रही है। इसका शासन स्तर पर भी ध्यान दिया जा रहा है। नगर निगम को विकास कार्यो के लिए ₹15 करोड़ मिले हैं। निश्चित तौर पर यहां पर सभी वार्डों में महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने की दिशा में कार्य किया जाएगा एवं नगर निगम क्षेत्र की जनता को चाहे वह बिजली हो, नाली हो, सड़क हो, सामुदायिक भवन हो इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने इसी तरह ही नगर निगम क्षेत्र की जनता को विश्वास जताने का आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती जानकी काटजू, सभापति श्री जयंत ठेठवार, कमिश्नर श्री संबित मिश्रा उपस्थित थे।

शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने मिलेंगे ई-रिक्शा
कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहर की सफाई व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन के लिए ई-रिक्शा देने की घोषणा की है। महापौर जानकी काटजू ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था के लिए ई-रिक्शा की मांग ज्यादा थी। आज मुख्यमंत्री माननीय बघेल जी के घोषणा के बाद यह भी पूर्ण हो गई। अब शहर में पर्याप्त संख्या में ई-रिक्शा उपलब्ध रहेगा। इससे ही स्वच्छता दीदियों द्वारा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य किया जाएगा, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।

जहां रायगढ़ शहर में राजस्व की वसूली भी बहुत अच्छे से की जा रही है इस पायदान पर भी रायगढ़ सर्वश्रेष्ठ है आम जनता का भी नगर निगम को भरपूर सहयोग और योगदान मिल रहा है महापौर के सतत प्रयास से नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारियों का वेतन उनकी मांगों को भी समय से पूरी की जा रही है।

Latest News

मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट (MHCU) का विस्तार: 48 गांवों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच

रायगढ़ :- ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में अदाणी पावर...

More Articles Like This

error: Content is protected !!