ढाई किलो गांजा के साथ यात्री प्रतीक्षालय में पकड़ा गया आरोपी…

spot_img
Must Read

आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर पुसौर पुलिस भेजी रिमांड पर….

रायगढ़ । आज दिनांक 14.02.2022 को थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम को मुखबिर से सूचना मिला कि आदर्श नगर स्कूल पुसौर के यात्री प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति सफेद रंग का शर्ट पहने और हाथ में रखे झोला में मादक पदार्थ गांजा पकड़ा हुआ है जो कहीं जाने लिए साधन का इंतजार कर रहा है  । थाना प्रभारी पुसौर द्वारा उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ एवं नगर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया और आरोपी के कहीं भाग जाने के आशंका पर कार्यवाही के लिए तत्काल पुसौर पुलिस यात्री प्रतीक्षालय पहुंची । यात्री प्रतीक्षालय में मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिए का एक संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर पूछताछ में अपना नाम *गुहाराम चौहान पिता चंदन सिंह चौहान उम्र 70 वर्ष निवासी पुटकापुरी पुसौर* का होना बताया जिसे कार्यवाही के संबंध में जानकारी देकर उसके झोला (थैला) के तलाशी लिए जाने पर झोला अंदर दो प्लास्टिक थैली में *2 किलो 400 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत ₹35,000 रखा हुआ मिला* संदेही से पूछताछ किए जाने पर ओडिशा से लाकर पुड़िया बनाकर बेचना बताया । आरोपी गुहाराम चौहान के कृत्य पर *थाना पुसौर में 20 बी एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही* कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम, सहायक उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह बैरागी, प्रधान आरक्षक शंभू पांडे, राजेश गुप्ता, शिव पैकरा, आरक्षक प्रकाश गिरी, दिनेश सिदार और चंद्रशेखर लोधा की प्रमुख भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This