spot_img
Friday, June 19, 2026

सामूहिक ब्रतोपनयन संस्कार हेतु बनी कार्ययोजना-अध्यक्ष अरुण पंडा

spot_img
Must Read

जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति द्वारा रामनवमी में किया जाएगा घरघोड़ा में वृहद ब्रतोपनयन संस्कार

ब्रतोपनयन में महिला संगठन की होगी महत्वपूर्ण भूमिका-सुनीता आचार्य

बैठक दौरान विप्र भाष्कर मिश्रा ने की पुत्रो को बटुक बनाने की घोषणा

जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति रायगढ द्वारा 12 फरवरी रविवार को मंगल भवन गढ़उमरिया में रामनवमी के पावन अवसर पर घरघोड़ा में प्रस्तावित सामूहिक ब्रतोपनयन व नवनिर्वाचित महिला पदाधिकारीयो का शपथग्रहण के अलावा अन्य विषयों पर चर्चा हेतु बैठक आहूत किया गया। उक्त गरिमामयी बैठक में जिलाध्यक्ष अरुण पंडा एवं समाज के संरक्षक टिकेश्वर मिश्रा को ससम्मान सभापति बनाते हुए मंच में समन्वयक शांतनु पंडा, संरक्षक नागेश पंडा, रायगढ तहसील अध्यक्ष चित्रसेन शर्मा,वाचस्पति पंडा, सुशील पंडा गढ़उमरिया, सुशील होता,जन्मजय नन्दे,दुष्यंत पंडा, मंच पर विराजमान रहे।
जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति के मीडिया प्रभारी दीपक आचार्य ने बताया कि रायगढ जिला कार्यकारिणी की बैठक 12 फरवरी 2023 दिन-रविवार समय-प्रातः 10 बजे मंगल भवन गढ़उमरिया में आयोजित किया गया उक्त बैठक में आमंत्रित सभी पदाधिकारी एवं महिला एवं पुरूष विप्रजन सम्मिलित हुए कार्यक्रम में मंच संचालन देवेंद्र पंडा ने किया।
समाज द्वारा बैठक के एजेंडा- आगामी रामनवमी 30 मार्च 2023 को घरघोड़ा में प्रस्तावित सामूहिक ब्रतोपनयन से सम्बंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई जिसमे भूपेश पंडा,सुशील होता,संतोष होता,पंकज नन्दे,सरोज नन्दे,किशोर होता, नीलांचल पंडा,संतोष नन्दे,सूर्यकांत त्रिपाठी,सत्यदेव शर्मा,फणीन्द्र पण्डा,सुधा होता,सुनीता आचार्य, रंजीता मिश्रा,मनोज सतपथी,देवेंद्र पंडा,सुशील होता,मानसी मिश्रा, शान्तनु पंडा,संतोष नन्दे,नगेश पंडा,चित्रसेन शर्मा,हीरालाल पंडा,अरुण पंडा,टिकेश्वर मिश्रा ने अपने अपने विचार रखते हुए विधिविधान एवं धूमधाम से ब्रतोपनयन संस्कार करने की बात कही। महिला उत्कल ब्राह्मण संगठन के पदाधिकारीयो में अध्यक्ष सुनीता आचार्य,उपाध्यक्ष रीना शर्मा, सचिव सुष्मिता कोषाध्यक्ष सीमा पंडा, संरक्षक गौरी आचार्य एवं पुष्पा शर्मा तथा प्रिया आचार्य को कार्यकारिणी हेतु शपथ सभापति टिकेश्वर मिश्रा द्वारा कराया गया, टिकेश्वर मिश्र ने इस अवसर पर शपथ लिये महिला पदाधिकारियों से समाज हित मे कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।
वही बैठक दौरान घरघोड़ा के भाष्कर मिश्रा एवं उनकी पत्नी मानसी मिश्रा द्वारा अपने दोनों पुत्रों दिब्यम मिश्रा एवं विनायक मिश्रा का समाज मे ब्रतोपनयन कराने की घोषणा की गई साथ ही समाज के विप्रजन किशोर होता द्वारा अपने पुत्र रोशन होता के एन आई टी इलाहाबाद यू पी में चयन होने की खुशी में ब्रतोपनयन समिति को 11000 रु देने की घोषणा भी की गई।
समाज के बैठक में गढ़उमरिया के विप्रजनों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
अध्यक्ष सुनीता आचार्य द्वारा शपथ लेने के पश्चात संमस्त उपस्थित विप्रजनों को अभिवादन करते हुए कहा कि समाज मैं नहीं हम होता है और समाज को सकारात्मक गति देने के लिये हम सभी को आपस में सामंजस्य बनाते हुए मिलकर कार्य करना होगा,आगामी कार्यक्रम ब्रतोपनयन संस्कार को वृहद रूप देने में महिला संगठन का पूर्ण योगदान रहेगा।
समाज के जिला अध्यक्ष अरुण पंडा ने बताया कि शतप्रतिशत संख्या के साथ आज बैठक में सभी सम्मलित हुए आज का बैठक विशेष रूप से घरघोड़ा में आयोजित रामनवमी पर्व पर ब्रतोपनयन संस्कार और नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो का शपथ ग्रहण कार्यक्रम था,विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई जिसके तहत सभी को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है।बटुक को भिक्षा के रूप में जो राशि मिलता है उसे समाज फंड में न लेकर बटुक परिवार को दिया जाएगा।

Latest News

धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है :- लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया

आध्यात्मिक मूल्यों से ही होता है समाज का सशक्त निर्माण:-राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह भुईंयापानी में शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह...

More Articles Like This

error: Content is protected !!