spot_img
spot_img
Sunday, May 3, 2026

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार…हज यात्रा गाइड लाइन 2023 को लेकर मुस्लिम समाज में हर्ष

Must Read



छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश के मुस्लिम समाज से मोदी जी को पोस्ट कार्ड भेज कर आभार व्यक्त करेंगे

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने केंद्रीय बजट 2023 में हज यात्रा को लेकर नया गाइड लाइन में सुविधा देकर उनके हज यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया है एवं केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने हज पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत हज यात्रियों को कई सहूलियतें दी गई हैं जिसमें अब हज यात्रा की ख्वाहिश रखने वाले आजमीन बिना किसी शुल्क के हज यात्रा के लिए आवेदन कर सकते हैं साथ ही महिलाओ को अकेले जाने के लिए भी आवेदन करने की छूट दी गई है। नई पॉलिसी के मुताबिक हज यात्रियों की 50 हजार रुपए की बचत हज यात्रा में होगी।

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने आगे बताया कि केंद्र की मोदी सरकार अल्पसंख्यक वर्ग के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुस्लिम समाज को मुख्य धारा में जोड़ने हर संभव प्रयास कर रही है ।हज यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए निशुल्क आवेदन उपलब्ध कराना उनके स्वास्थ्य का निशुल्क जांच कराना। हज यात्रा करने वाले यात्रियों का पैसा की भी बचत होगा।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश के मुस्लिम समाज द्वारा हजारों पोस्ट कार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भेज कर धन्यवाद ज्ञापित कर आभार करेगी।

Latest News

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन, 50 लाख से बनेगा आधुनिक परिसर आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित होगा सुव्यवस्थित कैंपस

रायगढ़, 02 मई 2026/ रायगढ़ के पत्रकारों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक...

More Articles Like This

error: Content is protected !!