spot_img
Sunday, June 21, 2026

सांसद खेल प्रतियोगिता का तमनार में हुआ भव्य उद्घाटन। खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीति सत्यानंद राठिया द्वारा किया गया

spot_img
Must Read


रायगढ़। संसदीय क्षेत्र रायगढ़ में खेलों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने एवं युवाओं को नशामुक्ति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने हेतु इस वर्ष सांसद खेल प्रतियोगिता कबड्डी 2023 का शुभारंभ तमनार के हाई स्कूल मैदान में मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीति सत्यानंद राठिया द्वारा पूजा अर्चना के साथ किया गया है।
खेल प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीति सत्यानंद राठिया ने कहा कि कबड्डी खेल पुराने समय से रायगढ़ जिले की पहचान रही है। यही कारण रहा है कि रायगढ़ के प्रसिद्ध चक्रधर समारोह के दौरान इस खेल का आयोजन किया जाता रहा है। रायगढ़ जिले में कबड्डी खेल के कई अच्छे खिलाड़ी रहे है किंतु उन्हें पहचान नही मिल पाई। सांसद खेल प्रतियोगिता के माध्यम से इस खेल एवं इसके खिलाड़ियों को पुनः स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। रायगढ़ जोन में रायगढ़, सारंगढ़, बरमकेला, पुसौर, खरसिया, धर्मजयगढ़, लैलूंगा, तमनार, घरघोड़ा, विकासखण्ड एवं नगर निगम रायगढ़, नगर पालिका / नगर पंचायत सारंगढ़, धर्मजयगढ़ कुल 12 टीम शामिल ही रही है। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियमानुसार लीग कम नॉक आउट आधार पर एवं मैट पर प्रतियोगिता होगी।


रायगढ़ जोन स्तरीय सांसद खेल समारोह तमनार में शुभारंभ के अवसर पर श्रीमती गीतांजलि पटनायक, अश्विनी पटनायक, सतीश बहेरा जिला महामंत्री, जतिन साहू जी मंडल अध्यक्ष, बंशीधर चौधरी मंडल अध्यक्ष, विनायक पटनायक सहित खेल प्रेमी ग्रामीण एवं कबड्डी खिलाड़ी उपस्थित रहे।

भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत भी उतरे मैदान में
रायगढ़ जोन स्तरीय सांसद खेल समारोह तमनार में लैलूंगा टीम से भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत कबड्डी खिलाड़ी के रूप में मैदान में उतरे। जिनको देखने के बाद युवाओं का जोश और उमंग अपनी चरम सीमा में रहा।

Latest News

अदाणी पॉवर लिमिटेड रायगढ़ ने शुरू की 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा 28 गाँवों के 23,500 से अधिक ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

रायगढ़, 20 जून, 2026: ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में अदाणी पॉवर...

More Articles Like This

error: Content is protected !!