देहदान के अनुकरणीय क्षेत्र में ज्योति श्रीवास्तव को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया…

spot_img
Must Read

रायगढ़ / ज्योति श्रीवास्तव पुसौर ब्लाक निवासी, नेहरू केंद्र गायत्री परिवार से जुड़ी हुई थी। जिन्होंने देहदान करने का संकल्प वर्ष 2019 में लिया था। देवकी रामधारी फाउंडेशन के तत्वाधान में पुसौर ब्लॉक से 3 लोगों ने देहदान का पुनीत कार्य किया है।

आपको बताना चाहेंगे कि ज्योति श्रीवास्तव का स्वास्थ्य गत कारणों से अचानक 18 दिसंबर 2022 को मृत्यु हो गई उनकी इच्छा अनुसार उनके परिजनों ने संपूर्ण देहदान के लिए उनके शरीर को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज को दिया गया। गौरतलब हो कि पुसौर क्षेत्र से तीसरी देहदान किया गया है जिसमें प्रधान परिवार के भी 2 सदस्यों ने मरणोपरांत देहदान के लिए अपना शरीर मेडिकल कॉलेज को दिया गया था।

रायगढ़ सांसद गोमती साय ने अनुकरणीय कार्य से प्रभावित होकर और देवकी रामधारी फाउंडेशन के माध्यम से रायगढ़ जिला कलेक्टर से इस बात की अनुशंसा की गणतंत्र दिवस के दिन कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ( ज्योति श्रीवास्तव के भाई) को जिला प्रशासन की और से उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के द्वारा साल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, देकर उनका सम्मान किया गया। जहां गणमान्य लोगों की गरिमा मय उपस्थिति रही। देवकी रामधारी फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक डोरा ने ज्योति श्रीवास्तव और उनके परिजनों का इस देहदान के लिए साधुवाद दिया है समाज में और भी लोगों को प्रोत्साहित किया है कि आगे आकर देवकी रामधारी फाउंडेशन के नेतृत्व में देहदान करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दिवाली में रोशन हुआ बाजार, स्व सहायता समूह की महिलाओं को भी मिल रहा रोजगार…तीन दिनों के बाजार का ईडी और सीईओ ने किया...

दिवाली में रोशन हुआ बाजार, स्व सहायता समूह की महिलाओं को भी मिल रहा रोजगार तीन दिनों के बाजार का...

More Articles Like This