एनटीपीसी लारा में हर्षोलास से मनाया गया 74वां गणतन्त्र दिवस

spot_img
Must Read

एनटीपीसी लारा में देश का 74वां गणतन्त्र दिवस, आज़ादी का अमरूत महोत्सव के रूप में राष्ट्र भक्ति एवं हर्षोल्लाष के साथ ध्यानचंद स्टेडियम में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक श्री दिवाकर कौशिक द्वारा ध्वजा रोहण कर परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर भारत के संविधान निर्माताओं को श्रद्धा सुमन आरपी करते हुए उपस्थित कर्मचारिगण, उनके परिजन एवं ग्रामीणों को संबोधित कर देश हित में एनटीपीसी द्वारा दी जा रहे सेवायों को याद की तथा साभिकों संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं सम्मान पूर्वक उसमें निर्देशित मौलिक कर्तव्यों को सभी देशवाशियों को निभाने के लिए आग्रह किया । एनटीपीसी द्वारा देश की ऊर्जा जरूरत को पूरा करने के लिए एनटीपीसी बिद्युत उत्पादन में नई नई ऊंचाइयों को हासिल कर रहा है। एनटीपीसी की उपलब्धियों के साथ साथ

एनटीपीसी लारा भी दिनो दिन प्रगति पथ पर अग्रसर है। इस वित्त वर्ष में 81.71 प्रतिशत पीएलएफ़ पर 9381.12 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन कर पूरे एनटीपीसी में षष्ठ स्थान पर है। लारा जैसी नई परियोजना के लिए यह उपलब्धि सरहनीय है, जो की उज्जल भविष्य की सूचक है। इस अवसर पर परियोजना में सराहनिय कार्य करने वाले कर्मचारियों को पावर एक्सेल, मानवीयता पुरस्कार, वर्ष के कर्मचारी एवं मेरिटोरियस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर बाल भवन, स्टेप्पिंग स्टोन स्कूल एवं गुरुकुल स्कूल के बच्चों द्वारा

सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। सुबह श्री अखिलेश सिंह, महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण द्वारा प्लांट परिशर में ध्वजा रोहण किया गया। इस अवसरपर सभी महाप्रबंधकगण एवं कर्मचारियों की उपस्थिती रही। रायगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह मे एनटीपीसी लारा ने अपनी द्वारा किए जा रहे सामाजिक दायित्व के कार्यो को झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया था जो की तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया।

एनटीपीसी लारा में प्रेरिता महिला समिति द्वारा संचालित बाल भवन एवं स्टेपिंग स्टोन स्कूल में भी छोटे छोटे नन्हें मुन्हे बच्चों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर गणतन्त्र दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर सभी महाप्रबंधकगण , प्रेरिता महिला समिति की वरिष्ठ अधिकारीगण एवं सदस्या, कर्मचारी, उनके परिजन एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This