संस्कार स्कूल में वार्षिक खेलकूद उत्सव का आयोजन

spot_img
Must Read

प्री प्राइमरी के बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी हुए शामिल

अपने पैरेंट्स को खेलते देख बच्चों ने खूब बजाईं तालियां, जीते इनाम

रायगढ़। शहर की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में शनिवार को प्री प्राइमरी के बच्चों का एनुवल स्पोट्र्स-डे का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के साथ उनके पैरेंट्स ने भी खेल में हिस्सा लिया और इनाम जीते।
स्कूल की मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक के साथ सांस्कृतिक, सामाजिक व खेलकूद पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को बाहर लाने का प्रयास किया जाता है। इसी कड़ी में स्कूल परिसर में प्री प्राइमरी के बच्चों के लिए एनुअल स्पोट्र्स-डे का आयोजन किया गया। इसमें खास बात यह रही कि बच्चों के साथ उनके माता-पिता के लिए भी विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों व उनके अभिभावकों ने उत्साह से हिस्सा लिया। इस दौरान एक ओर अभिभावक अपने बच्चों का उत्साहवर्धन करते नजर आए, तो दूसरी ओर जब अभिभावक खेल में हिस्सा ले रहे थे, तब बच्चे ताली बजाकर उन्हें चीयर्स कर रहे थे। सभी ने इस आयोजन का भरपूर आनंद उठाया। प्रदर्शन के आधार पर बच्चों व उनके अभिभावकों को पुरस्कृत भी किया गया।

बच्चों ने सुनाई प्रेरणात्मक कहानियां

स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि स्पोट्र्स के साथ बच्चों के लिए स्टोरी टेलिंग काम्पीटिशन भी हुआ, जिसमें बच्चों ने ज्ञानवर्धक व प्रेरणात्मक कहानियां भी सुनाईं। पीटी व ड्रिल डंबल का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने हिस्सा लिया। हमारे इस आयोजन की अभिभावकों ने भरपूर सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल में इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए, जिससे कि हमारे बच्चों की प्रतिभा सामने आ सके। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को काफी कुछ सीखना को मिलता है, जो आगे चलकर जीवन में काफी महत्वपूर्ण होता है। आयोजन को संपन्न कराने में स्कूल के एक्टिंग डायरेक्टर सीपी देवांगन सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं व स्टाफ का योगदान रहा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This