spot_img
spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026

नेता प्रतिपक्ष नैतिकता दिखाएं और अपने दुराचारी पुत्र को कानून के हवाले कराएं- रायगढ़ के आक्रोशित कांग्रेसियों ने बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ चौक में पुतला दहन कर जताया विरोध

spot_img
Must Read

रायगढ़/21 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला की अगुवाई में आज कांग्रेस भवन रायगढ़ में सभी कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण एकत्र हुए व भाजपा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र के ऊपर एक अनुसूचित जनजाति की महिला के साथ दुराचार के गंभीर आरोप के कारण कांग्रेस भवन से महापौर जानकी काटजू के उपास्तिथि में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला के नेतृत्व में नारे नारेबाजी करते हुए बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ चौक में नेता प्रतिपक्ष का पुतला दहन किया गया ।
जहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की नेता प्रतिपक्ष के पुत्र के खिलाफ थाने में एफआईआर भी दर्ज हो गयी है ऐसे में नेता प्रतिपक्ष अपने पुत्र को स्वयं थाने में समर्पण करने को कहे और कानून की मदद करें। अनिल शुक्ला ने बताया कि इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का बयान भी बेहद आपत्तिजनक सामने आ रहे है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रमन सिंह, रामविचार नेताम, अरुण साव किसी ने भी घटना की निंदा तक नहीं की है। सबने गोलमोल बयान देकर अपराधी को संरक्षण देने वाला बयान दिया गया है जो निंदनीय है।

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015


उन्होंने बताया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी कहा है कि भाजपा दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक बलात्कारियों और दुराचारियों के समर्थन में खड़ी नजर आ रही है। दिल्ली में देश की नामचीन महिला पहलवान एक दुराचारी के खिलाफ आंदोलनरत है जो भाजपा का सांसद भी है। भाजपा के सांसद कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ पांच-छः महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण के आरोप लगे है। महिला पहलवान रो-रोकर न्याय की गुहार लगा रही है। महिला पहलवानों के धरने को दो दिन से अधिक हो गया है लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार अपने महिला विरोधी चरित्र के कारण असंवेदनशील बनी हुई है।

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011

अनिल शुक्ला ने पुतला दहन के बाद कहा कि भानुप्रतापपुर में भी भाजपा ने अपने बलात्कारी नेता को ही प्रत्याशी बनाया था और बताया कि पूरे देश ने देखा है कि कैसे उन्नाव और कठुआ में हुई बलात्कार की घटना के बाद भाजपा के नेता बलात्कारियों को बचाने के लिए झंडा लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे और पीड़ित पक्ष को डराया धमकाया भी जा रहा था, उनके परिवार की सदस्यो की हत्या तक हो गई। मोदी के खास भाजपा नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन के खिलाफ भी न्यायालय के आदेश पर बलात्कार के एफआईआर दर्ज हो रहे हैं इससे समझ में आता है कि 2018 की घटना पर किस प्रकार से कार्यवाही नहीं होने दी गई थी। डॉ रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते उनके ओएसडी ओपी गुप्ता के ऊपर रेप का आरोप लगा और 4 साल तक पीड़िता का एफआईआर दर्ज नहीं किया गया।

आज देखा जाए तो भाजपा का चाल ,चरित्र और चेहरा सब बेनकाब होते जा रहा है इनकी छबि आपराधिक घटनाओं को संरक्षित करने वाली बन चुकी है और इनका मक़सद भी बलात्कारियों के साथ खड़ा होना है, भाजपा और उनसे जुड़े संगठन के नेता बलात्कारियों को हार की माला पहनाते हैं उनकी महिमामंडित करते हैं उन्हें तिलक लगाते हैं बलात्कारियों को बचाने सड़कों पर झंडा लेकर प्रदर्शन करते हैं ऐसी भाजपा और उनके नेताओं से महिलाओं की सम्मान और महिला शक्तिकरण की बाते कोरी बकवास ही हैं। अनिल शुक्ला ने इस घटना की निदा करते हुए पुतला दहन के पश्चात कहा कांग्रेस हमेशा ही पीड़ितों के साथ न्याय की मांग करती आई है और यह पीड़ित महिला के साथ जो घटना सामने आई है हम इसका पुरजोर विरोध करते है व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र सहित ऐसे घृणित अपराध में संलग्न लोगों को उनकी सही जगह सलाखों के पीछे भेजने हेतु भी कांग्रेस पार्टी कृत संकल्पित है।

आज के कार्यक्रम में मुख्यरुप से
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पाण्डेय,जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री शाखा यादव,ब्लाक अध्यक्षद्वय विकास ठेठवार,मदन महंत,सत्यप्रकाश शर्मा,विकास बोहिदार,भरत तिवारी,संतोष कुमार चौहान,कमाता पटेल,रमेश भगत,रत्थु जायसवाल,शेख सलीम नियरिया,नरेश जायसवाल, राकेश पाण्डेय, संजय चौहान,विनोद कपूर,वसीम खान,राजू बोहिदार,शेख ताजीम,विजय टंडन,अरुणा मेश्राम, श्रेयांस शर्मा,यशोदा कश्यप, बिनु बेगम,दिनबन्दू निराला,सरस्वती भगत,गौतम महापात्रे,रवि सवारियां,अमृत काट्जू,रिंकी पाण्डेय, गौरांग अधिकारी,केवरा बाई, फहद अली,अल्ताफ खान,चिराग परमार,नयन पटेल,लता खूंटे,गणेश घोरे,गौरव साव,घासीदास महंत,आदि कांग्रेसी उपस्तिथ थे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

तमनार पुलिस ने किया मिलूपारा अंधे कत्ल का खुलासा, दोस्त ही निकला हत्यारा…मृतक के मुंह में मिले प्लास्टिक के टुकड़े से मिला अहम सुराग,...

आरोपी हर बार झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को करता रहा गुमराह, वैज्ञानिक जांच में टूटा और कबूला जुर्म एसएसपी शशि...

More Articles Like This

error: Content is protected !!