समाज के लोग हर क्षेत्र में अग्रणी – विधायक प्रकाश नायक
अखिल भारतीय अघरिया समाज द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक

spot_img
Must Read

रायगढ़ – अघरिया समाज द्वारा बहुत ही कम समय में विकास के नए आयाम तय किए है।इसका कारण शिक्षा में जागरूकता है।अघरिया समाज द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाए जाने का कार्य किया जा रहा है।इसी तारतम्य में समाज के उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षको का भी सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।इसके लिए आयोजको को बधाई एवम शुभकामनाए।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा स्थानीय कोतरा रोड स्थित अघरिया सदन में अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति रायगढ़ द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कही गई।वही उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए बताया कि आज समाज के लोग हर क्षेत्र में अपनी जगह बनाने कामयाब हो रहे है।चाहे वह शिक्षा हो या स्वास्थ्य,कृषि हो अथवा राजनीति का क्षेत्र जिसमे समाज के लोग अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रहे है।पूर्व में जहा महिलाओ का चौखट लांघना मुश्किल था।वही अब वे समाज में पुरुषो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है।वही विधायक द्वारा प्रदेश के मुखिया का अघरिया धाम निर्माण को लेकर स्वीकृत किए गए राशि को लेकर आभार जताया गया।


पैंता में बनेगा भव्य अघरिया धाम
गौरतलब हो कि आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के हाथो भगवान श्री कृष्ण के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन एवम माल्यार्पण कर किया गया।वही कार्यक्रम में मौजूद समाज के पदाधिकारियों द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई गई कि जल्द ही बसना के समीप ग्राम पैता में भव्य अघरिया धाम के निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाना है।इसके लिए जहा समाज द्वारा भूमि का चयन कर लिया गया है।तो वही प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा 1 करोड़ रुपए के राशि की स्वीकृति प्रदान किए जाने की बात बताई गई।


इनकी रही उपस्थिति
आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवम अघरिया समाज के पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल, रायगढ सायबर सेल प्रभारी जूटमिल टी आई कमलकिशोर पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती गेसमोती पटेल, कोषाध्यक्ष द्वारिका पटेल, महासचिव दीनदयाल पटेल,
महिला संयोजिका श्रीमती प्रेमशीला पटेल ओमकुमारी पटेल उड़ीसा से आये सुबोध पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी पटेल ,चन्द्रशेखर चौधरी ,डमरूधर पटेल, ओम सागर पटेल,प्रेम शंकर चौधरी, सुकांती नायक, धंनजय पटेल,दीनदयाल पटेल,गिरिजा पटेल सहित समाज के 36 इकाई के सभी अध्यक्ष गण सभी महिलाएं शामिल रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

सरिया के राहत शिविर में माताओं-बहनों, बुजुर्गों और बच्चों से मिलकर जाना हाल, कहा—हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी...

More Articles Like This