औराभांठा में स्व.महेशराम पटेल स्मृति ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न . .

spot_img
Must Read


खमतराई बिलासपुर की टीम को मिला 50000 का प्रथम पुरस्कार छुहीपाली बनी उपविजेता . . .
रायगढ़ । रायगढ़ नंदेली सड़क मार्ग पर तारापुर से उत्तर में एक किमी. दूर स्थित ग्राम औराभांठा में स्व. महेशराम पटेल की स्मृति में अन्तर जिला टेनिस बॉल ओपन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें 16 टीम द्वारा एंट्री लिया गया । मैच का शुभारंभ 11 जनवरी को किया गया इसमें विजेता टीम के लिए विशेष कप के साथ 50000 रुपये नगद प्रथम पुरस्कार के रूप में एवं उपविजेता के लिए 25000 रुपए का नगद पुरस्कार एवं विशेष कप तथा मैन ऑफ द टूर्नामेंट के खिलाड़ी हेतु 2100 रु. का विशेष नगद पुरस्कार प्रावधान था। प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं युवा कल्याण खेल मंत्री उमेश पटेल ने भी इस आयोजन के लिए अपनी तरफ से विशेष

शुभकामना संदेश प्रेषित किया था वहीं इन सभी पुरस्कारों के प्रायोजक राम राम कंस्ट्रक्शन के शेखर पटेल, राम पटेल एवं अंकित पटेल थे वहीं ग्राम के युवा खेल प्रेमियों की इस आयोजन में विशेष सहभागिता रही 15 जनवरी को मैच के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि पूर्व जनपद अध्यक्ष कन्हैयाचरण पटेल, जनपद पंचायत रायगढ़ के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि पारस साहू, प्रायोजक चंद्रशेखर पटेल और ग्राम के उत्साही युवाओं की विशेष उपस्थिति रही विजेता टीम के रूप में खमतराई (बिलासपुर) को 50000 रु. का नगद पुरस्कार एवं उपविजेता के रूप में छुहीपाली (रायगढ़) को 25000 रु. का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया I खेल का आयोजन ज्वालामुखी ओपन स्टेडियम औराभांठा में सम्पन्न हुआ। जिसमें ग्राम औराभांठा के साथ-साथ आसपास के गांव से भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित होकर इस टेनिस बॉल ओपन टूर्नामेंट का भरपूर आनंद उठाया और विभिन्न अवसरों पर रोमांचक मैच का भरपूर मजा लिया ग्रामीण स्तर में इस तरह के खेलों का आयोजन एक विशिष्ट कार्यक्रम के रूप में सफल रहा इस आयोजन के लिए अंचल के जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन प्रहार के तहत पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त

तमनार चौक के पास पकड़ा गया ट्रक, कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका चालक जब्त स्क्रैप कबाड़...

More Articles Like This