spot_img
Saturday, June 13, 2026

कलश यात्रा में उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़…

spot_img
Must Read

बरमकेला विकासखंड के 3 किलोमीटर दूर ग्राम नावापाली में नवलेश्वर महादेव मंदिर के पास यज्ञ स्थल से पंडितों द्वारा मंत्र उच्चारण कर भव्य कलश यात्रा घंट बाजा किर्तन मंडली के साथ तीन कि.मी. दुर बोईरडीही जुना तालाब पहुंचा जहां पंडितों द्वारा कलश यात्रा में शामिल महिलाओं के कलश में मंत्रोच्चारण के साथ जल भरवाया।

कलश यात्रा पुनः उसी रास्ते से होते हुवे वापस नवलेश्वर महादेव मंदिर यज्ञ स्थल पहुंची। कलश यात्रा को पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ मंडप में प्रवेश कराया गया।
मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह कलश यात्रा में आज पांच हजार से भी अधिक तादाद में कलश यात्रा मे महिला शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रकाश नायक रायगढ़ विधायक,श्रीमती पदमा मनहर उपाध्यक्ष छ.ग. अनुसूचित जाति आयोग राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त, कैलाश नायक जिला पंचायत सदस्य, तारा शर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत,किशोर पटेल उपाध्यक्ष ज.प.,विधायक प्रतिनिधि,
अखिल भारतीय अघरिया समाज के केंद्रीय अध्यक्ष,व रायगढ़, जांजगीर चांपा, शक्ति, उडीसा,पुसौर,सरिया, सारंगढ़, सहित समुचित ग्रामीण अंचल के आलावा सैकड़ो गांव से इस भव्य कलश यात्रा मे 5000 से भी अधिक संख्या मे माता बहन शामिल हुए।


कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष व नव युवक सहित ग्रामीण क्षेत्र के धर्मप्रेमी मौजूद रहे।लोग बहुत ही खुशनुमा नजर आये। सभी भक्त के लिए भंडारा प्रसाद का भी व्यवस्था किया गया था। जिसमें सभी ने प्रसाद गणहण किया।

Latest News

एसएसपी ने ली मासिक क्राइम समीक्षा बैठक, बाइक चोरों और फरार आरोपियों के विरुद्ध विशेष अभियान तेज करने के निर्देश,

अपराध नियंत्रण के लिए माइनर एक्ट की कार्रवाई तेज करें, अवैध शराब, जुआ-सट्टा और वेश्यावृत्ति गतिविधियों पर लगातार प्रहार...

More Articles Like This

error: Content is protected !!