भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने बूथ को मजबूती देने का काम करें, बूथ की बढ़त ही चुनाव जीतने का मूल मंत्र है : गुरुपाल भल्ला

spot_img
Must Read

राजनांदगांव विधानसभा के ग्रामीण मंडल के ठाकुर टोला शक्ति केंद्र की समीक्षा बैठक ली
राजनांदगांव: / भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला आज राजनांदगांव विधानसभा के ग्रामीण मंडल की ठाकुर टोला शक्ति केंद्र के ठाकुर टोला ,ककरेल,मोहाभाट्टा , ठेकुआ,फरहद पोलिंग बूथ की समीक्षा बैठक में शामिल हुए !


राजनांदगांव में आयोजित भारतीय जनता पार्टी प्रदेश पदाधिकारी संभागीय प्रभारी एवं जिला प्रभारियों की आवश्यक बैठक में शामिल होने से पूर्व राजनांदगांव विधानसभा की सभी शक्ति केंद्र की समीक्षा बैठक हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं शक्ति जिला के संगठन प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला को राजनांदगांव विधानसभा की ग्रामीण मंडल के ठाकुर टोला शक्ति केंद्र में बैठक प्रभारी बनाया गया जिन्होंने आज वहां के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के हिसाब से कमर कस लेने का आव्हान किया और उन्होंने सभी बुध के कार्यकर्ताओं को प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए बूथ स्तर के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कर अपने मंडलों को सौंपने के लिए कहा उन्होंने बुध में किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए बूथ समिति,शक्ति केंद्र समिति वन बूथ 20 यूथ,कमल सखी के गठन एवं उनकी बैठक को लेकर भी समीक्षा की और जिन जिन बूथों पर इन टीमों का गठन नहीं हुआ है उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कल लेने का निर्देश दिया और सभी कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल में जाकर केंद्र सरकार की योजना से जुड़े लाभार्थियों से मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में कितने नीचे तक की पहुंच है इस पर भी पता लगाकर अपने नेताओं को बताने का निर्देश भी दिया आज की समीक्षा बैठक में शक्ति केंद्र ठाकुरटोला प्रमुख कार्यकर्ता,चंदन कश्यप,सदाराम तामस्कर,गोपाल साहू,अनिल यादव,हेमंत साहू,दिलीप यादव सहित शताधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे !

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This