spot_img
Thursday, August 6, 2026

वार्ड क्रमांक 27 में उपचुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस का डोर टू डोर जनसंपर्क
विधायक प्रकाश नायक की अगुवाई में कांग्रेसी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील

spot_img
Must Read

रायगढ़ – वार्ड क्रमांक 27 में होने वाले उपचुनाव को लेकर विधायक प्रकाश नायक के मार्गदर्शन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रानी अशोक सोनी के पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है।शनिवार को भी चुनाव प्रचार के अंतिम दिवस सैकडो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों द्वारा जोर शोर से कांग्रेस के पक्ष में घर घर पहुंचकर चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद मांगा गया।विदित हो कि पूर्व पार्षद के निधन उपरांत वार्ड क्रमांक 27 लम्बे समय से पार्षदविहीन रहा।नतीजन वार्ड में विकास कार्य भी प्रभावित रहा।वही अब एक बार फिर 9 जनवरी को वार्ड पार्षद हेतु उपचुनाव सम्पन्न होना है।जिसे लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता वार्डवासियों को वार्ड में विकास कार्यों का हवाला दे कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने निवेदन कर रहे है।वही कांग्रेसी प्रत्याशी को इस सघन जनसंपर्क के दौरान अपार जनसमर्थन मिल रहा है।जिसे लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भरपूर उत्साह नजर आ रहा है।


वार्ड क्रमांक 27 के उपचुनाव को लेकर प्रचार के अंतिम दिवस विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवम कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से श्रीमती जानकी अमृत काटजू, जयंत ठेठवार,अनिल शुक्ला,शाखा यादव,विकास ठेठवार,संदीप अग्रवाल,चंद्रशेखर चौधरी,उपेंद्र सिंह,आशीष जायसवाल,आशीष शर्मा,आशीष चौबे, मदन महंत,राकेश तालुकदार,गोलू

जायसवाल,आशीष यादव,सौरभ अग्रवाल,संजय देवांगन,रमेश भगत,मुरारी भट्ट,विजय यादव,रत्थू जायसवाल,अमृत काटजू,आरिफ हुसैन,वकील अहमद, भरत तिवारी,लक्ष्मण महिलाने,रितेश सिंह,शकील अहमद,सैय्यद इम्तियाज,संजय चौहान,दुष्यंत देवांगन,रिंकी पांडे, संयुक्ता सिंह,अरुणा मेश्राम,पिंकी विमल यादव,सपना सिदार,रंजना पटेल, लता खुटे,विजय यादव,लोकेश देवांगन,रतिराम यादव,पिंटू शर्मा, नाहिद अख्तर,अल्ताफ खान,सोनू पुरोहित, दीन निराला, सुजय राय सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही

Latest News

48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा, चक्रधरनगर पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को दबोचा…2 लाख की मशरूका, नकदी, सोने का टॉप्स, साइकिल...

निगरानी बदमाश शिवा सारथी गैंग गिरफ्तार, चोरी से पहले की थी रेकी, पिछले दो दिनों में रायगढ़ पुलिस ने...

More Articles Like This

error: Content is protected !!