अलंकार होटल के किचन गार्डन पर कथित फायरिंग की खबर निकली झूठी……

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

पुलिस की पड़ताल में शिकायतकर्ता के द्वारा स्वयं अपने घर पर अपने हाथ में फायर करने के मिले सबूत, एफआईआर कराने से पीछे हटा शिकायतकर्ता…..

रायगढ़।  कल 1 जनवरी 2023 के दरमियानी रात कोतरारोड़ में निवासरत रिटायर्ड डॉक्टर पी.के. पटेल (65 वर्ष) द्वारा जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिया गया कि उस पर होटल अलंकार किचन गार्डन में न्यू ईयर पार्टी मना रहे किसी युवक द्वारा उनके हाथ पर फायर किया गया है । घटना की सूचना थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मिलते ही तत्काल अपने स्टाफ के साथ कोतरारोड़ बाईपास के अलंकार होटल पहुंचे । जहां शिकायतकर्ता डॉ पी. के. पटेल के मौजूदगी में पुलिस टीम द्वारा होटल में मौजूद लोगों से पूछताछ कर जांच पड़ताल किया गया ।  शिकायतकर्ता बताया कि उसका घर होटल की बाउंडरी से लगा हुआ है, रात्रि तेज आवाज में बज रहे डीजे को बंद कराने होटल गया था, इस दौरान किसी ने उस पर फायर किया जो उसके हाथ पर चोट आया है । डॉ0 पटेल के बताए घटनास्थल पर किसी भी प्रकार के संघर्ष, फायरिंग अथवा खून(ब्लड) के निशान नहीं मिले।  किंतु आहत के हाथ पर चोट का निशान और हाथ पर कार्बन के कण मौजूद थे जिसे लेकर टी.आई. शनिप रात्रे डॉ0 पी.के. पटेल से बारीकी से पूछताछ कर डॉक्टर पटेल के घर जाकर तस्दीक किए । डॉक्टर पटेल के घर कमरे के फर्श पर खून के महीन निशान था तथा फायरिंग से दीवार पर बुलेट (राउंड) के टकराने के निशान पाए गए । *पुलिस की जांच पर पाया गया कि डॉक्टर पटेल द्वारा स्वयं अपने हाथ पर सटाकर फायर किया गया है जिस कारण उनके हाथ में फायरिंग से कार्बन के कण हाथ में और राउंड के दीवार पर टकराने के निशान मौजूद हैं और घटना अलंकार होटल किचन गार्डन पर ना होकर डॉक्टर पटेल के घर कमरे का है* । कोतवाली पुलिस ने आहत का डॉक्टरी मुलाहिजा करा कर जांच आगे बढा रही थी कि डॉक्टर पी.के. पटेल द्वारा स्वत: एफआईआर कराने से आनाकानी किए । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना द्वारा कोतवाली पुलिस को डॉक्टर पी.के. पटेल के पास रखे रिवाल्वर और उसके लायसेंस की जांच करने और एफ.एस.एल.  टीम को होटल और डॉक्टर पटेल के घर का बारीकी से निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं साथ ही सायबर सेल और कोतवाली पुलिस की टीम होटल में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This