इंस्टाग्राम क्वीन ने लगाई फांसी…संदिग्ध अवस्था में मिला शव…सोशल मीडिया अकाउंट पर हजारों फॉलोअर्स…जांच में जुटी पुलिस

spot_img
Must Read

रायगढ़ / बीते सोमवार को थाना चक्रधर नगर से एक से बढ़कर एक बुरी खबर सामने निकल कर आई थी । जिसमें केलो विहार कॉलोनी में रहने वाली नागवंशी परिवार की छोटी बेटी लीना नागवंशी ने अपने घर की छत पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

गौरतलब हो कि लीना नागवंशी बीकॉम सेकंड ईयर प्राइवेट की छात्रा थी। जो पढ़ाई के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। पढ़ाई करने के लिए छत पर गई हुई थी।
उसी समय लीना कि मां बाजार की तरफ गई थी जो लगभग आधे घंटे बाद आई। कई बार छत की ओर लीना को आवाज दिया गया। किसी भी प्रकार की आहट नहीं आने पर, छत की ओर गई तो देखा कि छत पर लीना ने दुपट्टे से फांसी लगा लिया है। फिर क्या बदहवास मां ने अपनी बेटी को जीवित मानकर परिवार जनों ने नीचे उतार लिया था मौके पर चक्रधर नगर थाना को सूचना दे दी गई थी। पंचनामा के बाद शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

लीना नागवंशी जो काफी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोअर्स थे हमेशा ही सोशल अकाउंट पर वीडियो बनाकर अपलोड किया करती थी। खुले मिजाज की लीना नागवंशी ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया है। जिसकी जांच चक्रधर नगर पुलिस कर रही है घटनास्थल से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This