धूल धक्कड़ त्रस्त मोहल्ले वासियों ने आयुक्त से लगाई गुहार
25 दिन में भी 300 मीटर पाइपलाइन नहीं बिछ पाई

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


रायगढ़ , / मोहल्ला मधुबन पारा वार्ड क्रमांक 10 में अमृत मिशन योजना अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने का कार्य 2 दिसंबर 22 से चल रहा है ।यह कार्य बाघ तालाब चौक से मधुबन पारा द्रोणा घर के पास चौक तक होना है। नौ दिन चले अढ़ाई कोस की कहावत को चरितार्थ करते हुए लगभग 300 मीटर का काम 25 दिन में भी संपन्न नहीं हो सका है। अमृत मिशन की पाइप लाइन बिछाने से मोहल्ले वासी धूल धक्कड़ से त्रस्त हो चुके हैं। मधुबन पारा मोहल्ला का रास्ता सकरा है ऊपर से खुदाई हो जाने के कारण गड्ढा हो चुका है, जिसके कारण जहां आवागमन की असुविधा हो रही है वही साइकल, बाइक चालक गिरकर दुर्घटनाग्रस्त भी हो रहे है। काफी लंबे अरसे इंतजार के बाद 2 साल पूर्व ही पक्की सड़क का निर्माण हुआ था लेकिन अमृत मिशन योजना के पाइप बिछाए जाने से यह सड़क पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है। पाइप बिछाने के लिए खोदी गई सड़क से धूल धक्कड़ घरों में प्रवेश कर रहा है, आम आदमी को भी जाने आने में काफी परेशानी हो रही है ।यह शासन की योजना है और इसे पूरा कराने में नागरिकों को भी अपना योगदान देना चाहिए यह समझते हुए यहां के नागरिकों ने काफी संयम का परिचय दिया लेकिन कार्य की अत्यंत धीमी प्रगति ने नागरिकों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर यह काम कब पूरा होगा यही वजह है कि मोहल्ले वासियों ने दिनांक 20:12 2022 को नगर निगम
आयुक्त के नाम से ज्ञापन देकर अमृत मिशन कार्य करने वालों को दूत गति से काम पूरा करने तथा कार्य पूरा करने पश्चात निर्धारित मापदंड अनुसार पाइपलाइन के गड्ढे को शीघ्र भरने हेतु कड़ा निर्देश देने की मांग की गई थी लेकिन ज्ञापन का असर नहीं हुआ और काम पूरा नहीं हो सका। यही वजह है कि दिनांक 26,12, 2022 को वार्ड पार्षद मोहम्मद नवाब (नब्बू )के नेतृत्व में तथा एल्डरमैन वसीम खान की उपस्थिति में मोहल्ले वासियों का प्रतिनिधिमंडल आयुक्त नगर निगम श्री रितेश मिश्रा से मिला तथा अमृत मिशन कार्य की कार्यशैली से अवगत कराते हुए बताया कि 25 दिन में भी 300 मीटर पाइपलाइन नहीं बिछाया जा सका है इसे मोहल्ले वासियों को काफी असुविधा हो रही है धूल धक्कड़ के साथ जीवन व्यतीत करना उनकी नियति बनती जा रही है । प्रतिनिधिमंडल ने अमृत मिशन का काम मोहल्ले में शीघ्र पूरा करने तथा निर्धारित मापदंड के अनुसार गड्ढों के शीघ्र भरे जाने के के निर्देश देने का अनुरोध किया। आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गौर से सुना और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। आयुक्त नगर निगम श्री रितेश मिश्रा से भेंट करने के पश्चात मोहल्ले वासियों को आशा है कि मधुबन पारा में अमृत मिशन का कार्य शीघ्र पूरा होगा। यदि अमृत मिशन कार्य शीघ्र पूरा नहीं किया जाता है तो मोहल्ले वाले उग्र आंदोलन करने की रणनीति बना सकते हैं उक्त जानकारी वार्ड नंबर 10 के पार्षद मोहम्मद नवाब नब्बू द्वारा दी गई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This