27 दिसंबर से श्याम अखाड़ा भजन संध्या का भव्य आयोजन…सेवा कुंज में बजरंग अग्रवाल लेंध्रा व समस्त लेंध्रा परिवार के नेतृत्व में

spot_img
Must Read

रायगढ़ / संस्कारधानी शहर रायगढ़ में भक्ति मय होने जा रहा है। 27 दिसंबर से शहर के जाने-माने समाजसेवी बजरंग अग्रवाल की अगुवाई में और समस्त लेंध्रा परिवार की और से सेवा कुंज कॉलोनी में श्याम अखाड़ा का दरबार लगाया जा रहा है। श्याम दीवाने, श्याम अखाड़ा, श्याम मंडल श्याम सखी मंडल का भव्य आयोजन रहेगा। जिसमें पूरा शहर श्याम बाबा के भक्ति से सराबोर रहेगा।

श्याम बाबा परिसर को बहुत ही सुंदर साज सज्जा द्वारा सजाया जाएगा, मनमोहक छटा भक्तों को देखने को मिलेगी। जो शहर में अलौकिक ऐतिहासिक रहेगा।

इस आयोजन में 3 राज्यों से सुप्रसिद्ध गायक भजन संध्या का आगाज करेंगे, इसमें शुभम रूपम कोलकाता से, सौरभ शर्मा कोलकाता, तुषार चौधरी कोलकाता, अभिषेक नामा जयपुर, मयूर रस्तोगी दिल्ली, सभी गायक एक से एक बढ़कर है जो अपनी मधुर आवाज से श्याम प्रेमियों के बीच समस्त भक्त गणों को झूमने पर मदमस्त होंगे। बड़ी संख्या में भक्तों की टोली पहुंचेगी,

लेंध्रा परिवार ने सभी श्याम भक्तों से निवेदन किया है कि इस पुनीत अवसर पर श्याम बाबा का पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This