बॉलीवुड के नामचीन कलाकारों को पसंद आई जशपुर की खुबसूरत वादियाँ

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

जशपुर.21 दिसम्बर. (रमेश शर्मा)
छत्तीसगढ़ सरकार की हिन्दी फिल्मों को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की उदार नीति के बाद जशपुर में बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग का काम शुरू हो गया है.

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने बताया कि जिले में पत्थलगांव, बगीचा और पंडरापाठ की खुबसूरत वादियों के कारण बॉलीवुड के इन कलाकारों ने यहां पर फिल्म शूटींग करने के लिए अनुमति ली है .

देश मे लोकप्रिय बॉलीवुड सीरियल सीआईडी के कलाकार आदित्य श्रीवास्तव और उषा जाधव, आकांक्षा पिंगले डारेक्टर अविनाश दास एवं कनिका वर्मा और प्रोड्यूसर अनीस रंजन की टीम ने जशपुर के स्वामी आत्मानंन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल का अवलोकन किया. इन बॉलीवुड की इन नामचीन हस्तियों ने स्कूली बच्चों से रूबरू होकर उनका उत्साह वर्धन किया. अपने बीच फिल्म के डारेक्टर और कलाकार से मिलकर बच्चें बहुत खुश हुए. बच्चों ने बताया कि अभी तक हम इन कलाकारों को सी.आई.डी सीरियल में ही देखते थे। आज आदित्य श्रीवास्तव और फिल्म के डायरेक्टर आमने सामने देखने का मौका मिला . सीआईडी की टीम ने बच्चों के साथ सैल्फी भी ली टीम ने सभी बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी और आगे बढने के लिए प्रोत्साहित किया। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में अपना लक्ष्य बना कर सभी बच्चें अच्छे से पढाई करें।

हिन्दी फिल्म के प्रोड्यूसर अनीश रंजन डायरेक्टर कनिका वर्मा सी आई डी के आदित्य श्रीवास्तव, आकांक्षा पिंगले ने जशपुर के सी मार्ट का भी अवलोकन किया. इन कलाकारों को प्रकृति की गोद में बसा जशपुर बहुत ही सुन्दर लगा.इनका कहना था कि एक बार जशपुर जरुर आना चाहिए. इन कलाकारों ने जशपुर का काजू, ग्रीन टी, सुगंधित जवाफूल चावल , बांस की टोकरी एवं अन्य उत्पाद की खरीदारी भी की.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This