spot_img
Sunday, June 21, 2026

ग्राम गढ़उमरिया में विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का विधायक प्रकाश नायक के हाथो शुभारंभ

spot_img
Must Read

आयोजित शिविर में 575 मरीजों को मिला लाभ

रायगढ़- कई मर्तबा जहां एलोपैथी दवाएं साइड इफेक्ट के कारण कारगार साबित नही हो पाती है वहा आयुर्वेद व होम्यो पैथी के उपचार से बीमारी जड़ से समाप्त हो जाती है।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा ग्राम पंचायत गड़उमरिया के स्कूल पारा चौक में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत आयोजित विकासखंड स्तरीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कही गई।वही उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए बताया कि वर्तमान में शुगर व बी पी की बीमारी लोगो में अधिक देखने को मिलती है।आयुर्वेद में इसका बेहतर इलाज है।शिविर का आयोजन मेरे विधानसभा के सबसे बड़े ग्राम में किया जा रहा है।आयोजित शिविर में लोगो को निशुल्क जांच व उपचार की सुविधा मिल सकेगी।वही वही उनके द्वारा शिविर के सफल आयोजन व लोगो में जागरूकता फैलाने आयुष विभाग को साधुवाद दिया गया।

भगवान धन्वंतरि के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम शुभारंभ
आयोजित कार्यक्रम शुभारंभ रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक द्वारा भगवान धन्वंतरी की पूजा अर्चना कर विधिवत शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी पद्धति से निशुल्क उपचार कर ग्रामीणों को निशुल्क औषधि का वितरण किया गया। आयोजित शिविर में 175 लोगो का रक्त परीक्षण किया गया। जिसमें हीमोग्लोबिन शुगर की जाँच भी शामिल है। उक्त शिविर में ग्राम के महिला पुरुष बालक बालिका एवं वृद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित दर्ज करा स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किए। शिविर में ज्यादातर वात रोग ,आमवात गठिया बात, कमजोरी, उदर रोग ,चर्म रोग , मधुमेह ,उच्च रक्तचाप, स्त्री रोग, नेत्र रोग, कान रोग, गला रोग ,खून की कमी एवम नशामुक्ति से सम्बंधित रोगी बाल झड़ना इत्यादि प्रकार के रोगियों का निशुल्क उपचार कर औषधि प्रदान किया गया। उक्त शिविर में 575 मरीजों का उपचार किया गया। जिसमें 120 रोगियों का होम्योपैथी पद्धति से इलाज किया गया। एवं 455 लोगों का आयुर्वेद पद्धति से किया गया।वही शिविर में उपस्थित आयुष विभाग के विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सको द्वारा औषधि जड़ी बूटियों एवम आयुर्वेद के घरेलू उपचार से लोगो को अवगत कराया गया।

आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवम विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सको में सरपंच गणेश राम खड़िया, किरण पंडा,रोशन पंडा, नरेश पंडा, एवं ग्राम के सचिव कीर्ति साव, डॉक्टर प्रशांत सक्सेना ,वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ शेष बहादुर यादव ,डॉ देवाशीष राय चौधरी, डॉ नरसिंह पटेल, डॉक्टर अजय नायक, डॉक्टर नीतू देवांगन, डॉक्टर मंजरी पटेल होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी एवम विभागीय कर्मचारियों में भोज मालाकार, मायाराम बरीहा, नीलकंठ देवांगन, डोल नारायण, राजेश साव, अजीत गुप्ता, शैलेश, भोला साहू सहित भारी संख्या में ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही। शिविर के सफल आयोजन के लिए डॉक्टर अजय नायक द्वारा ग्राम पंचायत का तहे दिल से धन्यवाद एवम आभार व्यक्त किया गया।

Latest News

अदाणी पॉवर लिमिटेड रायगढ़ ने शुरू की 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा 28 गाँवों के 23,500 से अधिक ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

रायगढ़, 20 जून, 2026: ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में अदाणी पॉवर...

More Articles Like This

error: Content is protected !!