spot_img
Sunday, June 28, 2026

छ.ग. कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने होने पर कांग्रेस भवन में मनाया गया गौरव दिवस

spot_img
Must Read

रायगढ़ /
छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल के नेतृत्व में 4 वर्ष का सफलतापूर्ण कार्यकाल पूर्ण होने पर कांग्रेस ने इस दिन को गौरव दिवस के रूप में मनाया इस अवसर पर आज जिला कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने महापौर जानकी काटजू व पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय जी की गरिमामय उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी उपस्थित जनों को प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी गई वहीं इस दिवस को यादगार बनाने हेतु शहर के सफाई कामगारों भाइयों और बहनों का पुष्पहार श्रीफल व कंबल भेंट कर उनका आत्मीय सम्मान किया गया । रायगढ़ कांग्रेस भवन में इस अवसर पर आज जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार विगत चार वर्षों में प्रदेश के गरीब किसान मजदूर सहित आमजनों के आर्थिक उत्थान हेतु अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है। इन चार वर्षों में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गौ धन न्याय योजना, नरता गरवा धुरुवा बाढी, किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हॉफ, वन अधिकार पट्टा. तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनीक योजना, गढ़ कोटा शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना दाई दीदी क्लीनीक योजना, धौनी पसारी योजना, राजीव गांधी स्वालंबन योजना, गोकुल नगर योजना, मुख्यमंत्री पालिका बाजार योजना, मोर जमीन मोर-मकान योजना, भू-स्वामित्व अधिकार (पट्टा वितरण) छोटे भू-खण्डों की खरीदी-बिक्री, राजीव युवा मितान क्लब, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री मितान योजना, स्वामी आत्मनंद हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूल, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, कृष्ण कुज सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ एवं क्रियान्वयन किया गया है, जिसमें आप सभी साथीयों ने मिलकर सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अधिक से अधिक आमजनता को योजनाओं से लाभान्वित करवाने में अपनी अपनी महती भूमिका अदा की है। यही कारण है की पूरे देश मे छत्तीसगढ़ के कार्यों को न केवल सराहा जा रहा है वरन यहां के मॉडल को अपनाया भी जा रहा है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने आगे कहा कि 17 दिसम्बर को सभी जिला एवं ब्लाक मुख्यालय सहित ग्राम पंचायत नगरीय निकाय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किए गए हैं। जिसमें स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों प्रतिनिधियों, सांसद पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक पूर्व प्रत्याशीपूर्व विधायकों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियोंसमन्वय समिति के सदस्यों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदाधिकारियों मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ विभाग के जिला ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षिति सदस्यों, नगरीय निकाय त्रि-स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल हुए है। कार्यक्रम का सफल संचालन शाख यादव ने किया।
आज इस गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल शुक्ला अध्यक्ष शहर कांग्रेस, दीपक पांडेय पाण्डेय पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष ,श्रीमती जानकी अमृत काटजू महापौर,विकास शर्मा प्रभारी महामन्त्री जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण, विकास ठेठवार अध्यक्ष नगर कांग्रेस,नारायण घोरे,शेख ताजीम,राकेश पांडेय, अशरफ खान,नारायण घोरे,उपेंद्र सिंह,शेख सलीम नियरिया,संजय देवांगन,प्रभात साहू,वसीम खान,विनोद महेश,संतोष कुमार चौहान,बरखा सिंह ,सत्यप्रकाश शर्मा,राजू बोहिदार,शकील अहमद मुन्ना, कामता पटेल,अरुणा मेश्राम,बिनु,गणेश घोरे,भरत तिवारी,अशोक कुमार सोनी ,मिंटू मसीद,तारा श्रीवास ,विनोद कपूर,सौरभ अग्रवाल,अमृत काटजू,दादू पटेल,संजय सिंह,प्रताप सिंह, वीरू गुप्ता,रवि सावरिया, रमेश कुमार चौहान,कमर खान,आशीष इजारदार सुखलाल चौहान,सोनू पुरोहित,राहुल सिंह, शेख हुसैन, नरेश जुनेजा,एअमेश कुमार भगत ,वकील अहमद सिद्दकी, सैय्यद इम्तियाज अहमद, मुबस्सीर हुसैन,अजय खत्री, शारदा, विजय जायसवाल, संजीत सांडे,रविन्द्र सिंह,रजनी सिंह,सुनैली सीना ,साजिंद्र बेहरा ,शिबू, महेश दीप, नंदिनी सोनी, मनोज साहू, मुरारी भट्ट, कार्तिक राम चौहान,रंजीत कुमार धंधेल,घासीदास महंत सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे। उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक़्ता विनोद कपूर ने दी।

Latest News

राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी.., श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है:- ओपी चौधरी

ओपी चौधरी बोले - रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले आज अयोध्या की बात कर रहे रायगढ़ :- राम मंदिर से...

More Articles Like This

error: Content is protected !!