ग्राम एकताल में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपस्थित हुए विधायक प्रकाश नायक

spot_img
Must Read


खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह,आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए दी शुभकामनाए

रायगढ़ – प्रतियोगिता में चाहे कोई भी जीते,जीत दर्शकों की होनी चाहिए।उन्हे एक बेहतर मुकाबला प्रतियोगिता में देखने को मिलना चाहिए।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा ग्राम एकताल में युवा क्लब द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कही गई।वही उन्होंने आगे अपनी

बात रखते हुए बताया कि प्रतियोगिता के फाईनल में अपनी जगह बनाने वाली ग्राम झलमला एवम आमापाली की टीम द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत अपनी जगह बनाई है।वही उन्होंने आयोजन समिति को उनके सफल आयोजन व खिलाड़ियों को उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाए प्रदान की।

झलमला ने की शानदार जीत दर्ज

आयोजित प्रतियोगिता में 32 टीमें शामिल होने पहुंची थी।लगभग 18 दिनो तक चले टेनिस बॉल क्रिकेट के मुकाबले में ग्राम पंचायत झलमला व ग्राम आमापली की टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए फाईनल में अपनी जगह बनाई।जहा निर्धारित दस ओवर की अपनी पारी में पहले बल्लेबाजी करने उतरी झलमला की टीम ने अमरीक सिंह के 16 गेंदों में खेली गई 45 रनो के धुआदार पारी की बदौलत 141 रनो का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।जिसका जवाब देने उतरी ग्राम आमापाली की टीम 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी।वही शानदार खेल के लिए अमरीक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


आयोजित प्रतियोगिता में विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवम गणमान्य नागरिकों में प्रमुख रूप से हिमांशु चौहान,श्याम गुप्ता,मोनू भाटिया,लक्ष्मण गुप्ता,मोनू पटेल,रोशन पटेल,आशीष पंडा,संकीर्तन यादव,सुनील मालाकार,पाली सिंह,पंचानन होता,अंतर्यामी होता,प्रवीण सिदार,अशोक गुप्ता,प्रवीण गजानंद,राहुल,रूपेंद्र सिदार,रितेश सिदार,अशोक प्रधान, आनंद सिदार,प्रकाश गुप्ता,सुनील सिदार,राजेश सिदार,सुशील सिदार सहित भारी संख्या में ग्रामिणजनों की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार…फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने...

रायगढ़, 26 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत...

More Articles Like This