निगम आयुक्त ने विभागों में कसावट लाने ली समीक्षा बैठक

spot_img
Must Read

समय सीमा के अंदर योजनाओं का हो क्रियान्वयन-संबित मिश्रा

रायगढ़. / नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने विभागों में कसावट लाने विभागीय योजनाओ की समीक्षा बैठक लेकर समय सीमा के अंदर क्रियान्वयन करने निर्देश दिया।
दिनांक 07/12/2022 को निगम आयुक्त ने योजनाओ की समीक्षा बैठक ली जिसमे जल विभाग को अनावश्यक जल बहाने वाले लोगो को प्रथम दृष्टया नोटिस देने एवं पुनः व्यर्थ करते हुए पर जाने पर नल कनेक्शन विच्छेदन करने हेतु आदेशित किया गया है। व्यर्थ पानी बहने से पानी टंकियों से दूरस्थ स्थानों पर पानी का दबाव कम हो जाता है जिससे दूरस्थ स्थानो पर रहने वाले नागरिको को परेशानी का सामना करना पड़ता है ।जिन स्थानों पर पानी सुचारू रूप से टंकियों से प्राप्त हो रहे उन स्थानों के बोर वेल पम्पो को निकालने के भी निर्देश दिए गए है ।
साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना मोर जमीन मोर मकान में किश्त लेकर काम नही करने वालो को अंतिम सूचना देकर वसूली की कार्यवाही हेतु राजस्व न्यायालय में सूची प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया ।मोर मकान मोर आस के तहत दावा आपत्ती 20/12/2022 तक आगे की कार्यवाही हेतु हितग्राहियो को बैंक लोन का लाभ दिलाये जाने हेतु बैंको से बैठक रखने हेतु निर्देशित किया गया ।वही मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत सभी निकायों में संचालित हो रहे मोबइल मेडिकल यूनिट के संबंध में दवा उपलब्धता , लैब टेस्ट , एम एम यू के समय पे कैम्प लगने एवं आम जनता को ज्यादा ज्यादा लाभ दिलाने वार्ड पार्षदों एवं मितानिनों से समन्वय स्थापित करने एरिया प्रोजेक्ट मैनेजरस को निर्देशित किया। मितान योजना हेतु मितानो को आयुक्त श्री मिश्रा द्वारा 0 से 5 वर्ष के बच्चो का आधार कार्ड , आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर अपडेट कार्य, एवं मितान योजना अंतर्गत टोल फ्री नंबर 14545 पर घर बैठे विभिन्न प्रमाण पत्रो की डिलीवरी त्वरित करने के निर्देश दिए गए। ज्ञात हो कि 14545 टोल फ्री नम्बर पर जन्म प्रमाण पत्र , मृत्यु प्रमाण पत्र , विवाह प्रमाण पत्र , ट्रेड लाइसेंस , जाति प्रमाण पत्र , निवास प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र,राजस्व अभिलेखों की कापी आदि की सुविधा घर बैठे प्राप्त किये जा सकते है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This