spot_img
spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026

संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का 66वाँ पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया

spot_img
Must Read

रायगढ़:- दलितों के मसीहा, सबको समान अधिकार दिलाने वाले, आजाद भारत के संविधान निर्माता, भारत रत्न, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आज 66 वीं पुण्यतिथि होने के अवसर पर रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी में उनकी पुण्यतिथि मनाई गई। जिसकी अगुवाई जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला,रायगढ़ की महापौर जानकी काटजू ने की।

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष शहर अनिल शुक्ला और महापौर जानकी काटजू,जिला कांग्रेस महामंत्री शाखा यादव ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के छाया चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।
तत्पश्चात उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने क्रमशः अपनी श्रद्धा सुमन डॉक्टर अंबेडकर के छाया चित्र पर अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किए। उसके बाद सभी कांग्रेसी चक्रधर नगर स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पहुँचकर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किए।

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011

दलितों के साथ-साथ अन्य वर्गों के भी मसीहा थे डॉ.अंबेडकर- अनिल शुक्ला

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम को रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एक ऐसे विद्वान हमारे भारत देश में पैदा हुए जो कठिन परिस्थितियों से गुजरते हुए भी अपने समाज और अन्य समाजों के हितों के लिए लगातार संघर्ष करते रहे। जिन्हें अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने में बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिर भी वह अपने राह से पृथक नहीं हुए, और संघर्ष करते हुए एक ऐसा मुकाम उन्होंने हासिल किए, जिससे उनको आज भारत ही नहीं वरन संपूर्ण विश्व गौरवान्वित महसूस करता है। खासकर उनके समाज और उनके ही जैसे दबे कुचले अन्य समाज में उनको एक भगवान की तरह पूजा जाता है। इसलिए उन्हें दलितों और दबे कुचलों का मसीहा कहा जाता है।
डॉ अंबेडकर ने आजाद भारत में उनको उनका हक दिलवा
या और सभी को समान नागरिकता प्रदान करवाया। जिस का कर्ज़ कभी चुकाया नहीं जा सकता। आज उनके पुण्यतिथि पर मैं अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके योगदानों को ह्रदय तल से नमन करता हूँ।

डॉ. भीमराव अंबेडकर महिलाओं को भी समानता का दिलवाया- जानकी काटजू

दबे कुचले वर्गों के मसीहा डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में जितना भी कहा जाए, शब्द कम पड़ जाएंगे पर उनके योगदानों की श्रृंखला कभी खत्म नहीं होगी। आज मैं रायगढ़ नगर निगम की महिला महापौर बनी हूँ तो इसका श्रेय भी डॉ. भीमराव अंबेडकर को ही जाता है। जिन्होंने हम महिलाओं को भी समाज में समानता का अधिकार संविधान में लिखकर कानून बनवाकर दिलवाया। तभी आज हम महिलाएं घर की चारदीवारी से निकलकर हर काम को बखूबी कर पा रहे हैं। नहीं तो हमारी दुनिया तो सिर्फ, रसोई बाल-बच्चे तक ही सीमित हुआ करती थी। पढ़ने का अधिकार नहीं था। आज बाहर निकलने का अधिकार नहीं था। कुछ स्वतंत्र करने का अधिकार नहीं था। सभी अधिकारों के हक दाता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी हैं। जिनकी बदौलत आज भारत की हर नारी ऊंचा मुकाम हासिल कर रही है, और भारत का नाम रौशन कर रही है। मैं डॉ. भीमराव अंबेडकर को सभी महिलाओं की ओर से बारंबार धन्यवाद देती हूँ और उनका सदैव आभारी रहेंगे। आज उनके पुण्यतिथि पर मैं अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भारत के महान विद्वान को नमन करती हूँ।


प्रभारी महामंत्री शाखा यादव, ब्लॉक अध्यक्षों मदन महंत-विकास ठेठवार,जिला शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल,राकेश पाण्डेय,अमृत काटजू,मुकेश चटर्जी,गणेश घोरे,संतोष चौहान,वसीम खान,विकास बोहिदार,राजू बोहिदार,प्रताप सिंह,वीरू गुप्ता,राजेन्द्र यादव,शारदा गहलोत,दीपक भट्ट,शुक्लम्बर,रवि कुमार भट्ट,वीनू बेगम,सत्या भामा,घासी दास महंत सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

19 मार्च से शुरू होगा एमएसपी कार्डिनल कप सीजन 9…रायगढ़ स्टेडियम में 10 दिन 32 टीमों के बीच होगा महामुकाबला

प्रशासन 11 और पत्रकार 11 के मैच से होगा जिले के सबसे बड़े फ्लड लाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट...

More Articles Like This

error: Content is protected !!