छातामुड़ा वार्ड क्रमांक 41 में विधायक प्रकाश नायक के3 हाथो धान खरीदी कार्य का हुआ शुभारंभ

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

200 किसानों से 16 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य

रायगढ़ – किसानों को पर्याप्त सुविधा मुहैय्या कराने को लेकर विधायक प्रकाश नायक सदैव ही प्रयत्नशील नजर आते है। चाहे वह नवीन धान खरीदी केंद्र खुलवाने का मामला हो।या फिर धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी कार्य के शुभारंभ कराने का कार्य हो।विधायक की हमेशा ही अग्रणी भूमिका देखने को मिलती है।इसी क्रम में विधायक द्वारा वार्ड क्रमांक 41 छातामुड़ा सहदेवपाली स्थित धान खरीदी केंद्र में विधिविधान से पूजा अर्चना कर खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया।बताना लाजमी होगा कि उक्त धान खरीदी केंद्र में छातामुड़ा व सहदेवपाली के 200 किसान लाभान्वित होंगे।जिनसे लगभग 16 हजार क्विटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।

सुविधाओ में हुई बढ़ोत्तरी


गौरतलब हो कि पूर्व में वार्ड क्रमांक 41 में धान खरीदी केंद्र के अभाव में छातामुड़ा एवम सहदेवपाली के सैकडो किसानों को गढउमरिया धान खरीदी केंद्र जाना पड़ता था।जहा न केवल उन्हें आवाजाही की समस्या का सामना करना पड़ता था।बल्कि धान बिक्री होते तक सुरक्षा व्यवस्था का भी ख्याल रखना

पड़ता था।अपनी इन समस्याओं को कृषकों द्वारा विधायक प्रकाश नायक को अवगत कराया गया।जिस पर गंभीरता दिखाते हुए विधायक द्वारा किसानों की सुविधाओ के मद्देनजर वार्ड क्रमांक 41 में ही धान खरीदी केंद्र खुलवाए जाने की समुचित व्यवस्था की गई।वही धान खरीदी केंद्र खुलने के उपरांत विगत दो वर्षो से किसानों की सुविधाओ में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से चंद्रशेखर चौधरी,दुर्गा पटेल, भोजनाथ चौधरी,रोहित पटेल, रत्थु जायसवाल,विनोद महेश,जयनारायण नायक,दिनेश चौधरी,जीवन पटेल,नरेश चौधरी,पीताम्बर पटेल,नरेश पटेल,लोकेश्वर पटेल,नरेंद्र चौधरी,लखन पटेल,केशव पटेल, बिज्जू गुप्ता,नारायण पटेल,जगदीश चौधरी रामचरण नायक,रूमांचल पटेल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी नवा...

More Articles Like This