घरघोड़ा रेंज के अम्लीडीह में मादा हाथी मौत मामले में…डीएफओ ने किया वनरक्षक को निलंबित…कार्यस्थल पर अनुपस्थित पाए जाने पर…

spot_img
Must Read

रायगढ़ / सप्ताह भर पहले घरघोड़ा रेंज के अम्लीडीह में मादा हाथी की विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया था। जहां 18 और 19 की दरमियानी रात को मादा हाथी की मौत हो गई थी ।

वही वन विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी। मिली जानकारी अनुसार डीएफओ ने बीटगार्ड की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित परिसर रक्षक को निलंबित कर दिया है।

घरघोड़ा रेंज के अम्लीडीह फॉरेस्ट रिजर्व कक्ष क्रमांक 1275 में मादा हाथी की मृत्यु हो गई थी। मामले की जानकारी वन विभाग को 2 दिन बाद मिली थी। इस घटना की सूचना मिलते ही डीएफओ सहित वन विभाग के तमाम अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे जहां जांच शुरू कर दी गई थी।

आपको बता दें की विभागीय कार्यवाही शुरू हुई तो परिसर में कार्यरत कर्मचारी सुशीला खड़िया द्वारा वन परीक्षेत्र अधिकारी को बिना सूचना दिए, कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए जाने पर डीएफओ ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

घरघोड़ा वन परीक्षेत्र अधिकारी ने बताया, की बीटगार्ड की ट्रेनिंग बिलासपुर में थी। जहां यह कोई पहला मामला नहीं है। कर्मचारियों का अपने कार्यस्थल पर ना होना अब आम बात हो गई। लेकिन किसी को बिना सूचना दिए मुख्यालय से नदारद पाए जाने पर उन्हें सस्पेंड किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार…फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने...

रायगढ़, 26 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत...

More Articles Like This