मन क़ुरैशी व मुस्कन साहू अभिनीत छतीसगढ़ी फ़िल्म “साथी रे ” 1 दिसम्बर से…रायगढ़ में राम निवास टाकीज सहित प्रदेश के सिनेमाघरो में प्रदर्शन….

spot_img
Must Read



रायगढ़। छत्तीसगढ़ी फिल्मों की श्रीखला में जल्द ही दर्शकों को फ़िल्म साथी रे देखने को मिलेगी। यह फ़िल्म लव, एक्शन के तड़के के साथ मानव तस्करी पर आधारित है। एक दिसम्बर को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने वाली फिल्म साथी रे, के प्रमोशन के लिए फ़िल्म के निर्देशक अनुपम भार्गव सहित सभी कलाकार आज रायगढ़ पंहुचे थे।
बीआरवी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म साथी रे के युवा निर्देशक अनुपम भार्गव ने प्रेसवार्ता में मीडिया को बताया की साथी रे उन्होंने बहुत ही दिल से अलग हटकर बनाई है इसकी कहानी एकदम अलग है लेकिन फिल्म मसाला एंटरटेनर है जिसमें दर्शकों को हर वह चीज देखने मिलेगी जो एक भरपूर मसाला फिल्में मिलती है अनुपम बताते हैं कि वह हमेशा अलग तरह के सब्जेक्ट पर फिल्म बनाना चाहते हैं इससे पहले भी उन्होंने तीन ठन भोकवा टिकट टू छालीवुड द सेनीटाइजर जैसी अलग सब्जेक्ट की फिल्में बनाई है साथी रे की कहानी जब उन्होंने मन कुरैशी और मुस्कान साहू को सुनाएं तो वह इस फिल्म को करने के लिए सहर्ष तैयार हुए क्योंकि उन्हें भी इस कहानी में कुछ अलग दिखाई दिया अनुपम बताते है ,फिल्म में सुनील सोनी का संगीत है जो कि काफी कर्णप्रिय और सुमधुर बन पड़ा है फिल्म में मन कुरैशी और मुस्कान साहू की सदाबहार जोड़ी एक बहुत ही अलग अंदाज में देखने को मिलेगी अनुपम कहते हैं कि यह आज की जनरेशन की फिल्म है जैसी फिल्में दर्शकों को देखने में मजा आता है जिसमें हाई लेवल का एक्शन हो सस्पेंस ओ रोमांस हो सिचुएशन के हिसाब से गाने हो सब कुछ इस फिल्म में देखने को मिलेगा इस फिल्म में छत्तीसगढ़ के सुपर विलन अजय पटेल पुष्पेंद्र सिंह भी बहुत ही अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं साथ ही फिल्में राजेश पंड्या शैलेंद्र भट्ट नीतिका भार्गव उषा विश्वकर्मा तरुण बघेल लतीश भांगे अरुण भांगे सुमित दुआ विजय भौमिक जैसे मंजे हुए कलाकार नजर आने वाले हैं फिल्म दर्शकों को एक अलग ही एक्सपीरियंस देगी साथ ही छत्तीसगढ़ से जुड़ा हुआ एक गंभीर मुद्दा इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से छत्तीसगढ़ के छोटे-छोटे गांव में बहुत से परिवार कमाने खाने के लिए साजिशों का शिकार बन जाते हैं फिल्म 1 दिसंबर से रायगढ़ राम निवास सहित छत्तीसगढ़ के अधिकांश सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित हो रही है |

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार…फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने...

रायगढ़, 26 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत...

More Articles Like This