रक्षा टीम स्कूलों में लगा रही जागरूकता की पाठशाला और पेट्रोलिंग कर रख रही असामाजिक तत्वों पर नजर……

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

कोतरारोड़ पुलिस ने किरोड़ीमल नगर और कोतरा के स्कूली बच्चों को किया जागरूक….

रायगढ़ । जिला पुलिस की महिला पुलिस रक्षा टीम द्वारा स्कूलों में जाकर महिला एवं बाल अपराध के रोकथाम के लिए बच्चों को जागरूक  किया जा रहा है। जिले में आज बाल सुरक्षा सप्ताह के पांचवे दिन श्रीमती सुरेशा चौबे, उप सेनानी 6वीं वाहिनी के हमराह आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उर्दना में उप सेनानी सुरेशा चौबे द्वारा बालिकाओं को गुड और बैड टच के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बच्चों को वर्तमान समय में समाज में घटित होने वाली घटनाओं, अपराधों विशेषकर साइबर से संबंधित अपराधों की जानकारी एवं बचाव के उपाए देकर उन्हें जागरूक किया। रक्षा टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक मंजु मिश्रा द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी ”अभिव्यक्ति ऐप” की विशेषताएं बताई कि इस ऐप से किसी भी समय पुलिस सहायता प्राप्त होगी तथा बगैर थाना या आफिस जाये पीड़ित महिला ऐप के माध्यम से अनाचार, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, मारपीट, टोनही, दहेज प्रताडऩा, अपहरण, बाल विवाह, मानव तस्करी, एसिड अटैक, लैंगिक व साइबर अपराध की शिकायत पुलिस तक पहुंचा सकती है । घर के मोबाइल पर प्ले स्टोर से ”अभिव्यक्ति ऐप” को डाउनलोड कर इंस्टाल किया जा सकता है । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के  निर्देशन पर रक्षा टीम के सदस्य पेट्रोलिंग कर शहर के पार्क, शैक्षणिक संस्थान, कोचिंग, मॉल, बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टैण्ड तथा मार्केट एरिया में महिला या युवतियों के साथ छेड़खानी या गलत हरकत करने वालों पर नजर रख रही है और उन्हें ”अभिव्यक्ति ऐप” के संबंध में जानकारी दिया जा रहा है ।
इसी क्रम में कल थाना प्रभारी कोतरारोड़ उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा थानाक्षेत्र के हायर सेकेण्ड्री स्कूल किरोड़ीमल और कोतरा जाकर छात्र-छात्राओं को पास्को एक्ट से संबंधित घटनाओं का जिक्र करते हुए बताये कि ऐसे अपराध, छेड़छाड़, शोषण और अमानवीय हरकतों से डरना नहीं है बल्कि इसकी जानकारी अपने परिजनों और पुलिस को देना है। थाना प्रभारी छात्र-छात्राओं को विकट परिस्थितियों में पुलिस सहायता के लिए डायल 112 तथा थाना प्रभारी कोतरारोड़ के मोबाइल नंबर पर कॉल कर सूचना देने कहा गया है । थाना प्रभारी ने रंगोली प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को प्रमाण व पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This