वृद्ध महिला के सुने मकान में चोरी के रिपोर्ट के चंद घंटों के भीतर आरोपी गिरफ्तार…..

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

आरोपी के घर से चोरी सामान बरामद, चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई में आरोपी गया जेल……

रायगढ़। कल दिनांक 05.11.2022 को थाना चक्रधरनगर में ग्राम कारीछापर में रहने वाली 70 वर्षीय श्रीमती बुधनी बाई पति हरि चौहान उसके सुने मकान का ताला तोड़कर घर से  10 हजार  रूपये , एक नग गैस सलेंडर, 50 किलो चावल , लोहे का 4 सब्बल, रापा, गैती, सायकल बनाने का सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले जाना बताई ।  रिपोर्टकर्ता श्रीमती बुधनी बाई बताई कि वह एक माह पहले वह अपने बेटी  के घर  बडमाल  कनकतुरा गई थी, दिनांक  04.11.2022 को घर वापस आयी तो देखी घर का ताला टूटा हुआ था, सामान चोरी हो गये थे । चक्रधरनगर पुलिस अज्ञात आरोपी के विरूद्ध नकबजनी का अपराध दर्ज कर माल मुल्जिम पतासाजी में लिया गया । माल मुल्जिम पतासाजी में बुधनी बाई और गांव के लोग मोहन लाल चौहान पर चोरी की शंका किये । पुलिस तत्काल संदेही मोहन लाल चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जो बुधनी बाई  के घर पर चोरी करना कबूल किया । आरोपी के मेमोरेंडम पर उसके घर से चोरी किया हुआ 2 लोहे का सब्बल, 1 गैंती, 1 रापा और साइकिल बनाने का सामान बरामद किया गया है । आरोपी मोहन लाल चौहान पिता नेहरू लाल चौहान उम्र 25 साल निवासी कारीछापर थाना चक्रधरनगर को नकबजनी के दर्ज अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार मिंज के नेतृत्व में माल मुल्जिम पतासाजी में प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन और हमराह स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This