उधारी रूपये को लेकर भूतपूर्व सैनिक लेनदार पर लायसेंसी पिस्टल से किया फायर….

spot_img
Must Read

पीड़ित की रिपोर्ट पर भूतपूर्व सैनिक पर पुसौर थाने में आर्म्स एक्ट सहित हत्या का प्रयास का अपराध दर्ज, आरोपी गिरफ्तार….

आरोपी से लायसेंसी पिस्टल, 5 जिंदा राउंड और घटनास्थल से एक खाली खोखा जप्त….

रायगढ़ । कल दिनांक 30.10.2022 को थाना पुसौर में ग्राम पुटकापुरी में रहने वाला रोहित पटेल (उम्र 37 वर्ष) गांव के डमरूधर मिश्रा के विरूद्ध उस पर पिस्टल से गोली चलाने को लेकर लिखित आवेदन दिया गया । थाना प्रभारी पुसौर द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा को मामले से अवगत कराया गया तथा उनके मार्गदर्शन पर पुसौर पुलिस तत्काल रिपोर्टकर्ता के साथ मौके पर जाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षक कर गवाहों से पूछताछ किया गया । 
रिपोर्टकर्ता बताया कि 3 साल पहले डमरूधर मिश्रा से 10,000 रूपये लिया था जिसे ब्याज सहित पूरा पैसा दे दिया हूँ । इसके बाद भी डमरूधर मिश्रा 1,000 रूपये और मांगता है। दिनांक 30.10.2022 को सुबह जब गांव के जय पान भण्डार में बैठा था लगभग 11 बजे डमरूधर मिश्रा पान ठेला के पास आया और रूपये दो कहकर धमकाने लगा जिसे क्यों पैसे दूंगा कहने पर डमरूधर मिश्रा जान से मारने की धमकी देकर पिस्टल से फायर कर दिया, झुककर अपने आप को बचाया । पुसौर पुलिस रिपोर्टकर्ता के आवेदन पर आरोपी डमरूधर मिश्रा के विरूद्ध धारा 307 भादवि, 25 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी कर हिरासत में लिया गया । 
आरोपी डमरूधर मिश्रा पिता स्व. हेमलाल मिश्रा उम्र 41 साल निवासी पुटकापुरी पुसौर स्थायी पता ग्राम थरगांव तहसील कसडोल जिला बलौदाबाजार भूतपूर्व है, वर्तमान में सैनिक स्कूल में ड्रायवर का काम करता है तथा पिछले करीब 9-10 साल से अपने ससुराल पुटकापुरी में रह रहा है तथा उधारी रकम के लेन-देन को लेकर फायर किया  जिससे उसके लायसेंसी 0.32 mm पिस्टल, 5 जिंदा राउंड और घटनास्थल से एक खाली खोखा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया, जहां से आरोपी को 14 दिवस न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है । थाना पुसौर के सुपरविजन अधिकारी सीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय के महत्वपूर्ण दिशा निर्देशन पर मामले में पीड़ित के रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही एवं आरोपी पतासाजी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पुसौर ‍निरीक्षक सीताराम ध्रुव, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन बैरागी एवं स्टाफ की  अहम भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10 दुपहिया वाहन बरामद

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10...

More Articles Like This