पार्षद अनुपमा शाखा यादव ने सफाई कर्मी और स्वच्छता दीदियों को भेंट किया दीपावली का उपहार

spot_img
Must Read

स्वच्छता दीदियों ने कहा -शुक्रिया दीदी

रायगढ़:/ वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अनूपमा शाखा यादव ने दीपावली के पावन पर्व पर सफाई कामगार सफाई मित्र एवं स्वच्छता दीदियों को उपहार भेंट कर दीवाली की बधाई दी,दीदी और सफाई मित्रों ने उन्हें दीदी शुक्रिया कहा।


दीवाली का त्यौहार हर भारतीय और विशेष कर हिंदुओ का सबसे बड़ा त्यौहार होता है जिसे पूरे उत्साह और सौहार्दपूर्ण मनाया जाता है,हर समाज और संस्था के साथ ब्यक्तिगत रूप से भी दान पुण्य किया जाता है ताकि हर किसी की दीवाली खुशियों से भरा हो,इसी सोच और नेक विचार के साथ वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अनूपमा शाखा यादव ने दीपावली के पावन पर्व पर अपने क्षेत्र के सफाई कामगार, सफाई मित्र एवं स्वच्छता दीदियों को उपहार स्वरूप कपड़ा,मिठाई ,फटाका और आर्थिक सहयोग करते हुए दीवाली की बधाई दी,


उन्होंने भी दीदी शुक्रिया कहते हुए अभिवादन किया,उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव ने भी सहभागिता निभाई ,उनके इस नेक कार्य और विचार को वार्डवासियों के साथ समस्त सफाई कर्मियों ने सराहा और दिल से शुक्रिया किया।
सफाई कामगारों मे उमेश,बालकृष्ण,गोपाल, राधा माधव व्यास,संजय, तथा स्वच्छता दीदियों में वनिता बाग,नंदिनी जया, जय श्री,अंजू,रजनी,दीप,पद्मिनी,शिव कुमारी टंडन,राज श्री सम्मिलित रहे।
पार्षद अनुपमा शाखा यादव ने बताया कि सफाई कर्मी और दीदी सालभर मेरे वार्ड का खयाल रखते है मेरी भी जिम्मेदारी बनती है इस पावन पर्व पर मैं उन्हें अपनी ओर से उपहार देकर उन्हें प्रोत्साहित करने का प्रयास करती हूं,
दीपावली का पर्व हर किसी के जीवन मे आनन्द और ऊर्जा का संचार करे,दीयों की रोशनी परिवार में सुख समृद्धि और शांति प्रदान करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This