टेलर मालिक कल्याण संघ ने आज विधायक प्रकाश नायक और नगर पुलिस अधीक्षक ट्रांसपोर्ट के बीच आंदोलन समाप्त हुआ

spot_img
Must Read

रायगढ़। टेलर मालिक कल्याण संघ के सदस्यों द्वारा शुक्रवार की सुबह से तमनार टपरिया बॉर्डर और रेंगालपाली बॉर्डर पर आंदोलन का आगाज करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू किया गया था। इस आंदोलन से इस मार्ग में सैकड़ों की संख्या में ओड़िसा नंबर की गाड़ियों को छत्तीसगढ़ में प्रवेश से रोक दिया गया था जिससे इस मार्ग में वाहनों की लंबी कतार लग गई थी जो कि आज आंदोलन के दूसरे दिन रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय, जूटमिल चौकी प्रभारी कमल किशोर पटेल, यूनियन, ट्रांसपोर्ट के बीच मध्यस्थता के बीच यहां आंदोलन समाप्त हुआ।


टेलर मालिक कल्याण संघ के सदस्यों द्वारा के द्वारा अपनी मांग को लेकर अपने पूर्व में ही अपनी सारी समस्याओं का विस्तार पूर्वक उल्लेख कर दिया था उन्होंने बताया था कि ओडिशा यूनियन के द्वारा एवं वहां पर खिंडा खदान में ट्रांसपोर्ट के द्वारा छत्तीसगढ़ की गाड़ियों को लोडिंग नहीं दिया जाता एवं वहां पर दादागिरी की जाती है। साथ ही साथ ओडिशा में अलग भाड़ा और छत्तीसगढ़ की गाड़ियो को कम भाड़ा दिया जाता है जबकि सारे गाड़िया ओडिशा से माल लाकर रायगढ़ की फैक्ट्रियों में खाली करती है। इसको लेकर शुक्रवार की सुबह से ही तमनार टपरिया बॉर्डर और रेंगालपाली बॉर्डर पर टेलर मालिक कल्याण संघ के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा था। ओडिसा बार्डर के रेंगालपाली में आयोजित आंदोलन आज रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय, जूटमिल चैकी प्रभारी कमल किशोर पटेल, यूनियन, ट्रांसपोर्ट के बीच मध्यस्थता के बीच यहां आंदोलन समाप्त हुआ।
छत्तीसगढ़ की गाड़ियों को ओडिशा की गाड़ियों जैसा ही यूनियन भाड़ा दिया जाएगा,और खिंडा माइंस जहा छत्तीसगढ़ की गाड़ियों को कोयला लोड देना बंद कर दिया था,वो फिर से चालू किया जाएगा।किसी भी प्रकार का असमानता का व्यवहार छत्तीसगढ़ की गाड़ियों के साथ नही किया जाएगा। इसमें प्रकाश नायक विधायक रायगढ़ के मध्यस्थता में वहा के यूनियन,ट्रांसपोर्ट,जिला प्रशासन में नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय जूटमिल टी आई कमल किशोर पटेल सभी के बीच में बैठक हुई और अंत में सुखद निर्णय निकला।और हड़ताल खत्म किया गया। जूटमिल टी आई कमल किशोर पटेल ने लगातार दो दिनों से पूरी स्थिति को अपने नियंत्रण में रखा,जिसका परिणाम ये हुआ कि इस जाम से किसी भी आम पब्लिक को थोड़ी भी समस्या नहीं हुई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जिंदल कंपनी अपने साथ सबका विकास लेकर आती है, गांवों में विकास कार्य जरूरी हैंः सक्सेना

बांधापाली में जिंदल फाउंडेशन द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन का किया गया लोकार्पण रायगढ़ 17 सितंबर। ग्राम पंचायत पाता के आश्रित ग्राम...

More Articles Like This