ओडिशा नंबर की गाड़ियों का छत्तीसगढ़ में प्रवेश बंद किया रायगढ़ टेलर यूनियन ने

spot_img
Must Read

समान भाड़ा समान लोडिंग को लेकर बॉर्डर पर बैठे हैं यूनियन के सदस्य
रायगढ़ / जिला टेलर मालिक कल्याण संघ के सदस्यों द्वारा अपने पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह 10:00 बजे से तमनार टपरिया बॉर्डर एवं रेंगलपाली बॉर्डर पर सैकड़ों की संख्या में उड़ीसा नंबर की गाड़ियों को छत्तीसगढ़ में प्रवेश से रोक रहे हैं यूनियन ने प्रशासन को दिए अपने ज्ञापन में पूर्व में ही अपनी सारी समस्याओं का विस्तार पूर्वक उल्लेख कर दिया था उन्होंने बताया था कि ओडिशा यूनियन के द्वारा एवं वहां पर खिंडा खदान में ट्रांसपोर्ट के द्वारा छत्तीसगढ़ की

गाड़ियों को लोडिंग नहीं दिया जाता एवं वहां पर दादागिरी की जाती है साथ ही साथ ओडिशा में अलग भाड़ा और छत्तीसगढ़ की गाड़ियो को कम भाड़ा दिया जाता है जबकि सारे गाड़िया ओडिशा से माल लाकर रायगढ़ की फैक्ट्रियों में खाली करती है 2 दिन तक कोई पहल ना होने पर 14 अक्टूबर की सुबह 10:00 बजे से तमनार के साथ ही रायगढ़, छाल के सभी सदस्यों ने सड़क पर उतर कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है वही यूनियन का कहना है कि जब तक इस विषय पर सामान्य नियम के तहत कार्य शुरू नहीं होता तब तक हम हड़ताल पर रहेंगे और ओडिशा की गाड़ियों को छत्तीसगढ़ में प्रवेश नहीं दिया जाएगा वही उनके द्वारा यह भी कहा गया है कि हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की उग्रता या कोई भी ऐसी कार्य जिससे कि कानून बाधित हो वह नहीं किया जा रहा है और ना ही किया जाएगा उन्होंने रायगढ़ जिले की आम जनता सामाजिक सेवी संस्थाएं राजनीतिक पार्टियां मीडिया से भी सहयोग की अपेक्षा की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

IVF से एक साथ तीन बच्चों का जन्म: चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि

रायगढ़ /  डॉ. आर.एल. हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, रायगढ़ ने IVF उपचार के जरिए एक साथ तीन...

More Articles Like This