छतीसगढ़िया ओलंपिक में बेलादुला की महिलाओं ने लगाया दौड़ तो बच्चों ने खेला कंचा और भौरा

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी कर रहे है छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप कार्य-अध्यक्ष सौरभ मिश्रा

छतीसगढ़िया ओलंपिक कार्यक्रम रायगढ़ स्टेडियम
में जिला प्रशासन के गरिमामयी उपस्तिथि में पारम्परिक खेलो का ओपनिंग किया गया जहाँ राजीव युवा मितान क्लब वार्ड क्रमांक 21 के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा और कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश नन्दे ने भी उपस्थित होकर वार्डवासियों को समस्त आयु वर्ग से खेल स्पर्धा में प्रतियोगिता कराया।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छतीसगढ़िया ओलंपिक पारंपरिक खेल स्पर्धाओं के आयोजन का ओपनिग निगम आयुक्त के उपस्थिति में किया गया वही दूसरे दिन जिला कलेक्टर रानू साहू,पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा,सी ई ओ एवं जिला तथा निगम प्रशासन के द्वारा खिलाड़ियों से औपचारिक मुलाकात कर खेलो का शुभारंभ किया गया,इन खेलों में छत्तीसगढ़ संस्कृति को पुनर्जीवित किया गया है,बांटी भौरा गेड़ी ,रस्साकसी,पिट्ठुल,दौड़,कबड्डी आदि 14 प्रकार के खेल खेले जा रहे है छत्तीसगढ़ शासन के इस पहल की पूरे प्रदेश में प्रसंशा हो रही है । 6 अक्टूबर से प्रारंभ हुई
छतीसगढ़िया ओलम्पिक खेल को 6 जनवरी तक 6 चरणों मे स्पर्धा कराया जाएगा।।.रायगढ़ स्टेडियम में कई वार्डो के स्पर्धा हुए वही वार्ड क्रमांक 21 बेलादुला के राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से सर्वाधिक बच्चे और महिलाओ ने पारंपरिक खेलो में भाग लिया।उक्त स्थल पर वार्ड वाइज राजीव युवा मितान क्लब द्वारा फ्लेक्स बेनर लगाकर वार्डवासियों हेतु ब्यवस्था बनाया गया जिसमें क्लब समस्त पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने बताया कि हमारे क्लब द्वारा छतीसगढ़िया ओलम्पिक खेल हेतु वार्ड में मुनादी कराई गई साथ ही सदस्यों ने प्रचार प्रसार कर वार्ड के बच्चों और महिलाओं का नाम रजिस्ट्रेशन किया जिसमे कंचा, भौरा,दौड़ रस्साकसी खेलो के लिये रुचि दिखाई गई,
वार्ड से चार महिलाये दौड़ लगाई,और लगभग 14 बच्चों ने बांटी भौरा दौड़ में भाग लिया सभी को स्टेडियम आने जाने,नाश्ता और अन्य ब्यवस्था क्लब द्वारा किया गया।क्लब द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप कार्य किये जा रहे है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This