विधायक प्रकाश नायक ने ग्राम कोयलंगा में किया सामुदायिक भवन व सी सी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन

spot_img
Must Read

ग्राम कोयलंगा एवम इसके विकास कार्य सदैव मेरी प्राथमिकता में – विधायक प्रकाश नायक

रायगढ़ – कोयलंगावासियों की लंबे समय से सामुदायिक भवन की मांग रही है। पिताजी के विधायक कार्यकाल मे भी कोयालंगा उनके प्रिय गांव में शुमार था।जब वे जीवित थे तब उन्होंने मुझसे यहां सामुदायिक भवन निर्माण कार्य को अधूरा बताते हुए इसके निर्माण को लेकर अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी।जिसके निर्माण हेतु मेरे द्वारा दस लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।साथ ही डी पापारा में सी सी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रुपए के राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त बातें विधायक प्रकाश नायक द्वारा ग्राम कोयलांगा में

सामुदायिक भवन निर्माण एवम सी रोड निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कही गई।वही उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए बताया कि मेरे द्वारा उक्त ग्राम को विशेष प्राथमिकता मे रखते हुए सभी कार्यों को पूरा करने लगातार प्रयास किया जा रहा है।आपका भी आशीर्वाद मुझ पर सदैव बना रहे।छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से शासन द्वारा गांव की महिलाए,युवा,किसान व गरीब तबको के उन्नति व बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।वही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त गांव उड़ीसा बॉर्डर से लगा हुआ है।और उड़ीसा में धान का खरीदी मूल्य 1940 रुपए है।वही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान का मूल्य 2540 रुपए रखा गया है। जो कि पूरे देश के किसी भी अन्य राज्य में नहीं है।इसका कारण हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किसान होना है।जो किसानों के दुख दर्द को भली भांति समझते है।

मंत्रोच्चारण के साथ भूमिपूजन
गौरतलब हो कि कोयलांगा के ग्रामवासियों की लंबे समय से सामुदायिक भवन व सी सी रोड निर्माण की मांग रही है। जिस पर विधायक प्रकाश नायक द्वारा गंभीरता दिखाते हुए न केवल इसके निर्माण कार्य हेतु दस लाख रुपए के राशि की स्वीकृति दिलाई गई। बल्कि निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने इसका भूमिपूजन भी विधिविधान पूर्वक किया गया।जिसे लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था।वही ग्रामीणों द्वारा भी विधायक की कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए उन्हें अपना भरपूर प्यार व आशीर्वाद प्रदान किया गया।


इनकी रही उपस्थिति
वही भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रकाश नायक के साथ प्रमुख रूप से उपस्थित जनप्रतिनिधियों मे संगीता गुप्ता,भूमिसूता चौहान,वासु प्रधान,उग्रसेन चौहान,पदमलाता चौहान, खेत्र मोहन गुप्ता,बोधराम गुप्ता,सुजीत गुप्ता,पुष्पा प्रधान,मोहम्मद अख्तर,अरुण अग्रवाल,सोहन प्रधान,सत्यानंद बेहरा, बारिख जी,प्रकाश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवम ग्रामीणों को उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल द्वारा शिक्षक दिवस मनाया गया

रायगढ़:- शिक्षक दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब आफ रायगढ़ सिटी द्वारा किंडर व्हेली प्ले स्कूल में सम्मान...

More Articles Like This