spot_img
Friday, June 19, 2026

नफरत हटाओ संविधान बचाओ अभियान का जनवादी संगठनों ने किया समर्थन

spot_img
Must Read


रायगढ़/ ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के उपाध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा के सचिव वासुदेव शर्मा ने बताया कि जन आंदोलनों की राष्ट्रीय पहल पर नफरत छोड़ो संविधान बचाओ अभियान का आरंभ दिनांक 2 अक्टूबर 2022 से 10 दिसंबर 2022 तक देश के सभी जिलों में करने हेतु 75 किलोमीटर की पदयात्रा किया जाना सुनिश्चित किया गया है। देश में पिछले कुछ वर्षों से नफरती ताकतों द्वारा देश के संविधान के प्रस्तावना के विपरीत, राष्ट्र विरोधी काम जिन लोगों द्वारा किया जा रहा है वह सभी के सामने है। देश में नफरत फैलाकर संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों को भी खत्म करने की साजिश की जा रही हैं। देश में नफरत फैलाने की राजनीति पर गहरी चिंता जताते हुए ,शुरू किए गए इस अभियान का रायगढ़ के जनवादी संगठनों ने समर्थन किया है । 2 अक्टूबर को स्थानीय गांधी प्रतिमा पर एकत्र होकर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जनवादी संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा सांकेतिक रूप से अभियान की शुरुआत की गई है। उपस्थित प्रतिनिधियों ने नफरत हटाओ, संविधान बचाओ। नफरत हटाओ, देश बचाओ । नफरती तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करनी होगी, करनी होगी। सामाजिक सद्भाव की रक्षा करनी होगी, करनी होगी। संविधान की रक्षा करनी होगी ,करनी होगी ।संविधान को कमजोर करने की कोशिश नहीं चलेगी, नहीं चलेगी। सामाजिक सद्भाव, संविधान की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे ,हम करेंगे। नफरत छोड़ो ,संविधान बचाओ अभियान को सफल करो, सफल करो आदि नारेबाजी कर अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। इस अभियान में ट्रेड यूनियन काउंसिल के उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, बिलासपुर डिविजनल इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के सचिव प्रवीण तंबोली साथी यादव छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के अध्यक्ष श्रीमती अनीता नायक पेंशनर संघ के साथी कन्हैया पटेल ग्रामीण बैंक रिटायरीस फोरम के साथी अरुण मिश्रा रवि कांत पांडे जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा के सचिव वासुदेव शर्मा गणेश मिश्रा महावीर अग्रवाल किसान समन्वय समिति के सरदार लल्लू सिंह मदन पटेल जामा मस्जिद ट्रस्ट कमेटी के सदस्य मोहम्मद शमशीर साबरी, मदरसा अहमदिया साबिरिया कमेटी के मोहम्मद सज्जाद साबरी मोहम्मद अनीस सिद्दीकी राशिद वली, शाहबाज रिजवी सद्भावना सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष नीलकंठ साहू छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बघेल आदि उपस्थित रहे। उपस्थिति प्रतिनिधियों द्वारा नफरत हटाओ संविधान बचाओ अभियान का समर्थन करते हुए नफरत के खिलाफ और संविधान की सर्वोच्चता के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया गया। ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष गणेश कछवाहा ने अभियान में सहयोग करने वाले सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।

Latest News

तमनार पुलिस की अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, ग्राम कोडकेल में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की क्षेत्रों में लगातार जारी है कार्रवाई 17 जून, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि...

More Articles Like This

error: Content is protected !!