नवरात्रि के पावन अवसर पर…विधायक प्रकाश नायक में विधायक निधि से 1.94 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान…कालीबाड़ी की मिलनी क्लब

spot_img
Must Read

शहर में बंगाली समाज का भवन कालीबाड़ी काफी प्रसिद्ध है। हर नवरात्रि पर यहां मां जगत जननी की आराधना विधिविधान के साथ किये जाते हैं और कई आयोजन भी होते हैं। इन आयोजनों में बंगाली समाज की महिलाओं के साथ ही अन्य समाज की महिलाएं भी हिस्सा लेने यहां पहुंचती हैं मगर कालीबाड़ी सामुदायिक भवन में सुविधाओं का अभाव बना रहने के कारण उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता था। खासकर कालीबाड़ी में प्रसाधन का अभाव बना रहने के कारण महिलाओं को

दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। यही वजह है कि कालीबाड़ी की मिलनी क्लब के सदस्यों ने इस समस्या को लेकर शहर के लोकप्रिय विधायक प्रकाश नायक से मुलाकात की थी और कालीबाड़ी के उन्नयन के लिए सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया था। इस आग्रह को सहर्ष स्वीकार करते हुए

विधायक प्रकाश ने तत्काल अपने विधायक निधि से 1.94 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए नगर निगम को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। यह विधायक के प्रयासों का ही परिणाम है कि विधायक मद से अब कालीबाड़ी सामुदायिक भवन में महिलाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त प्रसाधन कक्ष बनकर तैयार हो गया है और महिला श्रद्धालुओं की परेशानी भी दूर हो गई है। इस सहयोग के लिए मिलनी क्लब के सुजित विश्वास ,मोहितोष मुखर्जी , सुमित चक्रवर्ती , देबू मुखर्जी , रणधीर देयासी एवं कल्याणी मुखर्जी , माया कुंडू ,चंद्राणी मुखर्जी , कोयल मजूमदार ने विधायक प्रकाश नायक का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं सप्तमी के शुभ अवसर पर एक कार्यक्रम में उनका सम्मान किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

IVF से एक साथ तीन बच्चों का जन्म: चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि

रायगढ़ /  डॉ. आर.एल. हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, रायगढ़ ने IVF उपचार के जरिए एक साथ तीन...

More Articles Like This