spot_img
spot_img
Friday, January 30, 2026

कृषि विकास अधिकारियों की होगी पदोन्नति संघ के ज्ञापन पश्चात प्रक्रिया में आई तेजी

spot_img
Must Read


रायगढ़ / छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विकास अधिकारी संघ के प्रांत अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष आर एल गुप्ता ने बताया कि शासन द्वारा प्रतिवर्ष समय पर कर्मचारियों अधिकारियों का प्रतिवर्ष पदोन्नति किया जाना सुनिश्चित किया गया है कर्मचारियों अधिकारियों को पदोन्नति सूची का बेसब्री से इंतजार भी रहता है कृषि विकास अधिकारियों का वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पद पर पदोन्नति होता है कृषि विकास अधिकारी पदोन्नति हेतु संचनालय द्वारा दिनांक 5 5 22 को प्रक्रिया आरंभ की गई लेकिन उसकी सूची जारी नहीं हुई है। संघ ने सभी जिलों से नवीनतम जानकारी आहूत कर पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग को लेकर कृषि विकास अधिकारी संघ का प्रतिनिधिमंडल संचालक कृषि श्री डॉक्टर अयाज फकीर भाई तंबोली साहब से मिला और कृषि विकास अधिकारी से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पद पर पदोन्नत किए जाने के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संचालक कृषि द्वारा संबंधित शाखा प्रभारी को तलब कर पदोन्नति प्रक्रिया आरंभ करने तथा कार्यवाही से संघ के प्रतिनिधियों को अवगत कराने के निर्देश दिए गए ।ज्ञापन पर कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए संचनालय कृषि द्वारा पत्र क्रमांक / स्थापना / अ-1- ब (1 )का 11 2022/319 रायपुर दिनांक 27 09 22 द्वारा कृषि विकास अधिकारी से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पदोन्नति हेतु चल अचल संपत्ति एवं गोपनीय चरित्रावली आहूत की गई। कुल 57 कृषि विकास अधिकारियों में से रायगढ से 3 ,धमतरी से 1 ,रायपुर से 1, रायपुर संचनालय से 1, कांकेर से 3 ,कोंडा गांव से 3, बालोद से 2 बिलासपुर से 1 सुकमा से 2 सरगुजा से 1 जशपुर से 5, बेमेतरा से 5 कोरिया से 1 महासमुंद से 6, दंतेवाड़ा से 1,मुंगेली से 3, दुर्ग से 2, बलोदा बाजार से 3,गरियाबंद से 1,बलरामपुर से 2 ,कोरबा से 1, एवं जांजगीर जिला से 2 कृषि विकास अधिकारियों की जानकारी अप्राप्त है ।छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विकास अधिकारी संघ के प्रांत अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष आर एल गुप्ता, सचिव रमतू नेताम, कोषाध्यक्ष मनोहर नेताम, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती मीना नेताम एवं शारदा कश्यप ने ज्ञापन पर त्वरित कार्यवाही के लिए संचालक कृषि संचालक कृषि डॉक्टर अयाज फकीर भाई तंबोली साहब को साधुवाद दिया है तथा संबंधित जिले के उपसंचालक कृषि से अनुरोध किया है कि पदोन्नति हेतु संबंधित कृषि विकास अधिकारियों के जानकारी संचालक कृषि को शीघ्र प्रेषित करें ताकि शीघ्र से शीघ्र पदोन्नति सूची जारी हो सके।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

गारे पालमा सेक्टर-1 : जनसुनवाई निरस्त, फिर भी लोगों का विरोध बरकरार

तमनार - तमनार क्षेत्र के गारे पालमा सेक्टर-1 परियोजना को लेकर प्रस्तावित जनसुनवाई भले ही प्रशासनिक कारणों से निरस्त...

More Articles Like This

error: Content is protected !!