29 सितंबर से भव्य डांडिया का आयोजन रामलीला मैदान में आकर्षक लाइट साउंड पंडाल से सुसज्जित

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


** शानदार गजीबो के साथ नए कलेवर में होगा डांडिया
** 29 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक निशुल्क वही 2 अक्टूबर से 4 अक्तूबर तक कॉम्पिटिशन राउंड …
** 2 अक्तूबर से 4 अक्तूबर तक तीन दिन्नका 400 रुपए एंट्री

सार्वजनिक रामलीला समिति के संरक्षण में स्थानीय रामलीला मैदान में विगत दो वर्षो से भवप्रीता ( रामेश्वरी मां ) डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यह आयोजन छह दिनों तक चलेगा जिसमे शुरुवात के तीन दिन निशुल्क और तीन दिन कॉम्पिटिशन राउंड होगा। शुरवात के तीन दिन सभी यहा आकर निशुल्क डांडिया खेल सकते है वही 2 अक्तूबर से 4 अक्तूबर तक एंट्री फीस रहेगा। तीन दिन का 400 रुपए प्रवेश शुल्क रहेगा। नगद पुरस्कारों के साथ चमचमाती ट्रॉफी व अन्य आकर्षक पुरस्कारों के साथ डांडिया का समापन होगा। डांडिया प्रेमियों केलिए डांडिया स्टीक स्टाल ड्रेस स्टाल va रिफ्रेशमेंट स्टाल भी लगाए जाएंगे।यह इस आयोजन का दूसरा वर्ष हैं। पहले वर्ष कोरोना महामारी की वजह से इसका आयोजन केवल तीन दिनों के लिए हुआ था। इस वर्ष छह दिनों का किया गया है।रामलीला मैदान व आसपास के क्षेत्र पूरी तरह डांडिया मय हो जाएंगे ।

महानगरों की तर्ज पर होगी सजावट

डांडिया प्रभारी साकेत पांडेय ने बताया कि रामलीला मैदान में गजिबो की शानदार सजावट भव्य लाइटिंग और धड़कन तेज करने वाले साउंड के बीच में डांडिया का आयोजन किया जाएगा।नगद पुरस्कार भीं रखे गए है। आयोजन समिति में आशुतोष उपाध्याय मनीष साहू, प्रियांशु घोरे, असीम दुबे, अमन मिश्रा, गौरव ठाकुर, तुषार चतुर्वेदी, विवेक ठेठवार, आंजनेय पांडेय शिवम शर्मा वेद शर्मा बंटू शामिल है।

सभी दिन नारी शक्तियां करेंगी आरती

नवरात्र के छह दिन इस डांडिया के आयोजन में नारी शक्तियां मातारानी की आरती करेंगी। पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग महिला बाल विकास विभाग शिक्षा विभाग सामाजिक संस्था अधिवक्ता संघ की महिलाए यहाँ उपस्थित होकर मातारानी की भव्य आरती करेंगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

भाजपा का ‘जनजातीय गौरव दिवस’ केवल राजनीतिक ढोंग और प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग, आदिवासियों के बुनियादी व जल-जंगल-जमीन के मुद्दों से ध्यान भटकाने का...

भाजपा का 'जनजातीय गौरव दिवस' केवल राजनीतिक ढोंग और प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग, आदिवासियों के बुनियादी व जल-जंगल-जमीन के...

More Articles Like This