मेयर ने सड़क पर लगाई झाड़ू एमआईसी स्वास्थ्य प्रभारी ने चलाया कचरा ठेला श्रमदान कर की गई गोगा राइस मिल से मिट्ठू मुड़ा चौक तक की सड़क सफाई

spot_img
Must Read


रायगढ़। स्वच्छता लीग स्वच्छता अमृत महोत्सव के तहत गोगा राइस मिल सड़क से लेकर मिट्ठू मुड़ा चौक श्रमदान से सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने सड़क पर झाड़ू लगाया, वही एमआईसी स्वास्थ्य प्रभारी श्री संजय देवांगन ने कचरा हाथ ठेला से सड़कों पर निकलने वाले कचरे को एकत्र कर सफाई की।


श्रमदान कार्यक्रम सुबह 9 बजे से गोगा राइस मिल सड़क पर शुरू हुआ। इस दौरान मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने सड़क के किनारे जमे कचरे की झाड़ू लगाकर सफाई की। इस तरह उन्होंने सड़क किनारे के कचरे को हटाया। एमआईसी सदस्य स्वास्थ विभाग प्रभारी श्री संजय देवांगन ने हाथ ठेला से सड़क किनारे की कचरे को उठाने का जिम्मा उठाया। कांग्रेस नेता श्री शाखा यादव, एलडरमेन श्री वसीम खान, श्री श्याम साहू, उपायुक्त श्री सूतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता श्री नित्यानंद उपाध्याय, सहायक

एकाउंट आफिसर श्री आरएन पटेल, एकाउंटेंट श्री अजय यादव सहित निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने भी सड़क किनारे उगे हुए घास की सफाई की। मेयर श्रीमती काटजू ने कहा की शहर की स्वच्छता हम सभी को जिम्मेदारी है। हम अपनी जिम्मेदारी निभाकर ही सुग्घर रायगढ़ की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। एमआईसी सदस्य स्वास्थ विभाग प्रभारी श्री संजय देवांगन ने कहा की निगम स्वास्थ विभाग द्वारा स्वच्छता लीग के तहत लगातार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज श्रमदान से सफाई कार्यक्रम रखा गया था, जिसमे गोगा राइस मिल से मिठ्ठूमुड़ा चौक तक की सड़क की सफाई की गई। श्री देवांगन ने निगम के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने शहरवासियों से अपील की है। कार्यक्रम में निगम के अधिकारी कर्मचारी व मोहल्लेवासी शामिल थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

वोट चोरी का जुमला जनता के विश्वास का अपमान-श्रीकांत सोमवार

विकास,सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता के प्रतिफल में मिल रहा भाजपा को जनता का आशीर्वाद,अपनी नाकामियों और अस्तित्व...

More Articles Like This