spot_img
Sunday, June 21, 2026

दहेज हत्या” मामले में नवविवाहिता की सास को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर….

spot_img
Must Read

पति और सास के दहेज की प्रताड़ना से नवविवाहिता अग्नि स्नान कर दी थी जान….

सीएसपी दीपक मिश्रा ने आरोपी मृतिका के पति के बाद उसकी सास को गिरफ्तार कर भेजे सलाखों के पीछे….

थाना चक्रधरनगर के ग्राम महापल्ली की घटना, मृतिका के पति और सास पर दर्ज किया गया है “दहेज हत्या” का अपराध….

 रायगढ़ । आज दिनांक 23.09.2022 को नगर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा द्वारा थाना चक्रधरनगर के दहेज हत्या मामले की विवेचना कर फरार आरोपिया नवविवाहिता की सास रत्ना राठिया (55 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । इसके पूर्व सीएसपी रायगढ़ द्वारा नवविवाहिता के पति दिलीप राठिया (23 वर्ष) को दिनांक 04.08.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था ।

            जानकारी के मुताबिक थाना चक्रधरनगर अन्तर्गत ग्राम महापल्ली के बजरंगपारा में बीते मंगलवार को दुतिका राठिया पति दिलीप राठिया (उम्र 22 वर्ष) अपने घर अंदर स्वयं पर मिट्टी तेल डालकर आग लगाकर आत्माहत्या किये जाने की सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा व चक्रधरनगर स्टाफ मौके पर पहुंचे। मृतिका नवविवाहिता होने पर शव पंचनामा कार्यवाही कार्यपालिक मजिस्ट्रेट द्वारा कर मृतिका के वारिसानों का बयान लेखबद्ध किया गया। पश्चात शव का पोस्ट मार्टम कराकर थाना चक्रधरनगर में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया । 

       घटना के संबंध में मृतिका दुतिका राठिया के पिता, मां, बहन व अन्य गवाह बताये कि मृतिका की शादी का करीब चार महीने हुआ है।  रथ यात्रा के समय मृतिका अपने मायके गई थी, जहां एक माह रहने के बाद वापस ससुराल आयी थी  । मायके में दुतिका राठिया अपने घरवालों को बताई थी कि उसकी सास रत्ना राठिया उसे (मृतिका) को मोबाईल से मायके पक्ष के लोगों से बातचीत करने से मनाकर तंग करती थी और घर में अलग कर देगें कहा करती थी ।  मायके से आने के बाद उसे दो दिन तक खाना नहीं दिये, यह बात दुतिका अपने घरवालों को फोन पर बताई थी । उसका पति दिलीप राठिया भी उसे छोड़ दूंगा कहता और मायके वालों से बातचीत नहीं करता था । दुतिका राठिया बताई थी कि तबियत खराब होने पर भी उसका पति उसे दवाई तक लाकर नहीं देता था । मृतिका की सास रत्ना राठिया और पति दिलीप राठिया हमेशा दहेज में फ्रीज नहीं लाई है, अपने माता पिता को बोलो कहकर हर ताना मारते और तंग करते थे जिससे दिनांक 02.08.2022 को सुबह करीब 09:00 बजे को दुतिका अपने घर में अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली । थाना चक्रधरनगर में मृतिका की सास रत्ना राठिया एवं पति दिलीप राठिया के विरूद्ध  दहेज मृत्यु का अपराध *धारा 304(B) भादवि के तहत दिनांक 03.08.2022 को दर्ज* कर विवेचना में लिया गया । अपराध कायमी के दूसरे ही दिन मामले के विवेनचाधिकारी नगर पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा द्वारा चक्रधरनगर स्टाफ के साथ आरोपी दिलीप राठिया के घर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया । आरोपिया रत्ना राठिया फरार थी । गिरफ्तार आरोपी दिलीप राठिया पिता स्व. नित्यानंद राठिया उम्र 23 वर्ष सा. महापल्ली थाना - चक्रधरनगर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था तथा फरार आरोपिया की सूचना देने मुखबिर तैनात कर गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया गया । आज दिनांक 23.09.2022 को *आरोपिया रत्ना राठिया पति स्व. नित्यानंद राठिया उम्र 55 वर्ष सा. महापल्ली थाना – चक्रधरनगर* के गांव में देखे जाने की सूचना पर सीएसपी दीपक मिश्रा, चक्रधरनगर थाने के महिला स्टाफ के साथ दबिश देकर आरोपिया को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे “दहेज हत्या” मामले में विधिवत गिरफ्तारी सुमार कर आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
Latest News

अदाणी पॉवर लिमिटेड रायगढ़ ने शुरू की 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा 28 गाँवों के 23,500 से अधिक ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

रायगढ़, 20 जून, 2026: ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में अदाणी पॉवर...

More Articles Like This

error: Content is protected !!