आज सजेगी श्याम मंदिर में भजन की संध्या देश के प्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुति

spot_img
Must Read

श्याम सरकार द्वारा आयोजित भजन में अभिषेक शर्मा माधव अभिषेक नामा रेशमी शर्मा और साक्षी अग्रवाल अपनी मधुर आवाज से बाबा कोरी जाएंगे

रायगढ़ / : खाटू श्याम जी के प्रेमी लगातार कुछ न कुछ नए आयोजन रायगढ़ श्री श्याम मंदिर में करते रहते हैं। बाबा श्याम की कृपा से श्याम प्रेमियों के काम बन रहे हैं। इसलिए बाबा श्याम की प्रति उनकी आस्था और भी बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में कल 23 सितंबर शुक्रवार को रात्रि श्री श्याम मंदिर रायगढ़ में श्री श्याम सरकार द्वारा भव्य श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। जिसमें देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक शर्मा माधव (कोलकाता), अभिषेक नामा (जयपुर),रेशमी शर्मा (समस्तीपुर) साक्षी अग्रवाल (जयपुर) द्वारा अपने मधुर भजनों से बाबा श्याम को रिझाया जाएगा और साथ ही रायगढ़ के श्याम प्रेमियों भजन सुनकर आनंद में होंगे ।
श्यामप्रेमी करन चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की शाम 6:00 बजे से संजय कॉन्प्लेक्स श्री श्याम मंदिर में भजन संध्या प्रारंभ होगी। जिसमें अलग-अलग जगहों से चार प्रसिद्ध भजन गायकों को बुलाया गया है। इस अवसर पर बाबा श्याम का अलौकिक सृंगार होगा और इत्र वर्षा भी की जाएगी। जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। श्री श्याम संकीर्तन आयोजक श्री श्याम सरकार के सभी सदस्यों ने नगर के सभी श्यामप्रेमी भक्तों को अधिक से अधिक इस भजन संध्या में पधार कर बाबा श्याम की भक्ति में खोने और पुण्य के भागी बनने की अपील की है। सभी श्याम प्रेमी भक्त सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। उक्त प्रेस विज्ञप्ति श्यामप्रेमी प्रकाश निगानिया ने जारी की।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ में ऐतिहासिक युवा संवाद : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हजारों युवाओं से किया सीधा संवाद, कहा – राजनीति में भाषण देने नहीं,...

रायगढ़ में ऐतिहासिक युवा संवाद : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हजारों युवाओं से किया सीधा संवाद, कहा -...

More Articles Like This