spot_img
Saturday, August 1, 2026

स्वच्छता रैली में शहरवासियों हो रहे हैं शामिल स्वच्छता अमृत महोत्सव के बाद हर रोज कराए जा रहे हैं कार्यक्रम

spot_img
Must Read


रायगढ़। 17 सितंबर से स्वच्छता अमृत महोत्सव (स्वच्छता लीग) के तहत हर रोज कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। प्रतिदिन रैली एवं स्वच्छता जागरूकता संबंधित कार्यक्रम निगम प्रशासन, एसएलआएम सेंटर सुपरवाइजर एवं स्वच्छता दीदियों द्वारा कराए जा रहे हैं।
भारत सरकार द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता लीग प्रतियोगिता का आरंभ किया गया है। इसमें लेह से लेकर कश्मीर तक १८०० शहर भाग ले रहे हैं। इसी कड़ी में रायगढ़ निगम नगर निगम द्वारा भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। पूर्व में विशेष रूप से स्वच्छता लीग के तहत स्वच्छता

जागरूकता रैली, श्रमदान से चक्रपथ केलो नदी की सफाई एवं केवड़ावाली बस स्टैंड में सूखा-गीला कचरा को अलग-अलग रखने और स्वच्छता। आज रैली वेयर हाउस सेंटर से रामलीला मैदान, थाना रोड, सोनारपारा, चांदनी चौक, धोबी पारा, बस स्टेंड पुलिस लाइन तक रैली निकाली गई। इस दौरान स्वच्छता दीदियों ने शहर को स्वच्छ रखने और लोगों से सूखा एवं गीला कचरा अलग- अलग देने सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग नहीं करने की अपील की। अभियान के दौरान सेंटर प्रभारी एवं निगम के अधिकार कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest News

एनएमएल तलईपल्ली में विक्रेता एवं ग्राहक मिलन 2026 का आयोजन

एनएमएल तलईपल्ली में विक्रेता एवं ग्राहक मिलन 2026 का आयोजन रायगढ़ - घरघोड़ा || एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा...

More Articles Like This

error: Content is protected !!