बस और बाईक की टक्कर से अनियंत्रित बस पलटी, 3 की मौत, 12 यात्री घायल.

spot_img
Must Read

पत्थलगांव.21 सितम्बर

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज शाम पत्थलगांव से अम्बिकापुर जा रही यात्री बस गोढ़ी गांव के समीप बाईक सवारों को बचाते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई.
इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 3 हो गई है.

पत्थलगांव नगर निरीक्षक मल्लिका तिवारी ने बताया कि पहले दुर्घटना स्थल पर बाईक चालक सहित दो लोगो की मौत हो गई थी. वहीं सीतापुर का रहने वाला एक बस यात्री बलराम लकड़ा की पत्थलगांव अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त बस में सवार 12 यात्रियों को गंभीर चोट बताई जा रही है. बाईक सवार दोनों मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है.

पत्थलगांव से अम्बिकापुर की मुख्य सड़क की जर्जर हालत के चलते यह बस ग्रामीण सड़क से जा रही थी .इसी दौरान गोढ़ी गांव के समीप हादसा हो गया. बस मे सवार सभी घायलों को पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पत्थलगांव पुलिस की टीम ने दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. आज तेज बारिश के कारण राहत कार्य में रूकावट आने से घायलों के उपचार मे देरी हुई.
दुर्घटना के समय इस बस में लगभग 40 यात्री सवार थे.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

नर्मदा उत्सव 2026 में श्रेसा सूदन का बजा डंका…राष्ट्रीय स्तर की कथक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया रायगढ़ का मान

रायगढ़/खैरपुर। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में 2 अक्टूबर को आयोजित नर्मदा उत्सव 2026 में आयोजित राष्ट्रीय स्तर...

More Articles Like This