चोरी रिपोर्ट के चंद घंटो बाद आरोपी पुलिस हिरासत में, चक्रधरनगर पुलिस की कार्यवाही में गया जेल….

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

सुने मकान को निशाना बनाया था आरोपी, आरोपी से नकद रकम जप्त….

रायगढ़ । कल दिनांक 08.09.2022 को थाना चक्रधरनगर में छोटे अतरमुडा में रहने वाला मोहम्मद रईस कौसर (उम्र 42 वर्ष) रिपोर्ट उसके घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि दिनांक 06.09.22 के रात्रि लगभग 08.00 बजे  पूरा परिवार खाना खाकर अपने रिस्तेदार के यहां गये थे, जहां से सुबह वापस घर आये तो देखे घर में रखे अलमारी का दरवाजा खुला था और घर अंदर के रखे सभी सामान बिखरा पड़ा था, अलमारी चेक किया तो उसमें रखे आवश्यक दस्तावेज और IDBI, SBI का 3 ATM कार्ड नगदी और नकदी रकम 5,000/- रूपये  नहीं था, कोई चोर रात में घर के अंदर घुस कर अलमारी खोल कर चोरी कर ले गया था । रिपोर्टकर्ता मोहम्मद रईस कौसर के रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध नकबजनी का अपराध (धारा 457, 380 IPC)  दर्ज कर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक शनिप रात्रे के निर्देशन पर प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन व हमराह आरक्षक अज्ञात आरोपी के पतासाजी के लिये प्रार्थी/रिपोर्टकर्ता मोहम्मद रईस कौसर के साथ उसके घर गये । घर की बारीकी से जांच कर आसपास लगे CCTV कैमरे का फुटेज चेक किये । फुटेज में घटना दिनांक के रात्रि कुछ संदेही देखे गये । चक्रधरनगर की टीम प्रार्थी व मोहल्लेवासियों से पूछताछ कर एक-एक संदिग्ध की जांच किया गया । इस दौरान संदेही अरूण सिदार को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ करने पर चोरी करना कबूल किया जिसके मेमोरेंड पर 3 ATM कार्ड, नकद 1000 रूपये जप्त  किया गया है । आरोपी अरूण सिदार (34 वर्ष) निवासी जिला पंचायत चक्रधरनगर  को चोरी के अपराध की कायमी के कुछ  ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन, आरक्षक संदीप मिश्रा, विक्कु सिंह, चंद कुमार बंजारे शामिल थे ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This