नीट परीक्षा में के टॉप टेन में घरघोड़ा के भालूमार की शिवानी पटेल ने बनाया स्थान अंचल और अघरिया समाज हुआ गौरवान्वित

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ । शिवानी ने बढ़ाया रायगढ़ एवं अघरिया समाज का गौरव रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखण्ड के अन्तर्गत ग्राम भालुमार निवासी एवं रायगढ़ विकासखण्ड शास. प्राथ.शाला गेरवानी में पदस्थ शिक्षक देवलाल पटेल की सुपुत्री शिवानी पटेल ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली नीट की परीक्षा में 99.73 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है । शिवानी अपने मेडिकल पढ़ाई पूर्ण करने के पश्चात यूपीएससी द्वारा आयोजित किए जाने वाली सीएमएस एग्जाम के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर बनना चाहती है एवं

चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार करने की भावना रखती है जिससे कि आम आदमी तक चिकित्सा आसानी से पहुंच सके । देवलाल पटेल की दो पुत्रियों में कुमारी शिवानी पटेल बड़ी और कुमारी अंजली पटेल छोटी बेटी हैं । शिवानी पटेल पूर्व से ही मेधावी छात्रा रही है । प्राथमिक विद्यालय स्तर पर एवं हाई हायर सेकेंडरी की परीक्षा में सदैव 95 फीसदी से ज्यादा अंक अर्जित करती रही है । शिवानी प्राथमिक स्तर पर नवोदय विद्यालय की परीक्षा में भी जिले में प्रथम स्थान अर्जित की थी । शिवानी पटेल की
माता श्रीमती मीना पटेल गृहणी हैं एवं पिता श्री देवलाल पटेल की कर्मठ शिक्षक के रूप में क्षेत्र में पहचान है । शिवानी की इस उपलब्धि से ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को प्रेरणा मिलेगी एवं परिवार सहित ग्राम निवासियों ने भी प्रसन्नता जाहिर की हैं ।शिवानी भविष्य में शासकीय सेवा प्राप्त कर अपने पिता की तरह कार्यक्षेत्र में ईमानदारी पूर्वक राष्ट्र की सेवा करना चाहती है । शालेय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष एवं

राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल तथा उनके मित्रों शुभचिंतकों ने देवलाल पटेल के पुत्री की इस गौरवशाली उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामना प्रदान की है। इसी प्रकार अखिल भारतीय अघरिया समाज के पदाधिकारियों एवं घरघोड़ा क्षेत्र के लोगों ने भी शिवानी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसे अंचल का गौरव बताया है l

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This