बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान: अदाणी फाउंडेशन ने बाँटे सहायक उपकरण वृद्ध जन दिवस पर 116 वरिष्ठ नागरिकों को मिलीं वॉकिंग स्टिक

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

हियरिंग एड और वॉकर की भी सौगात, अब और सुगम होगा जीवन

रायगढ़, 05 अक्टूबर, 2026: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय पहल की है। फाउंडेशन की ओर से तमनार क्षेत्र की रोडोपाली और मिलूपारा ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाकर 116 वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यकता आधारित सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके स्वास्थ्य व सम्मान की रक्षा करना है।

अदाणी फाउंडेशन की इस संवेदनशील पहल के तहत वितरित किए गए उपकरणों में वॉकिंग स्टिक, हियरिंग एड और वॉकर शामिल हैं। आधुनिक उपकरणों को पाकर बुजुर्गों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लाभार्थियों ने कहा कि इन उपकरणों की मदद से अब वे बिना किसी सहारे के अपनी दैनिक गतिविधियाँ पूरी कर सकेंगे।

संस्था द्वारा पारदर्शी तरीके से जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें ये उपकरण सौंपे गए। इसके तहत 116 वरिष्ठ नागरिक लाभार्थी बने। इनमें से रोडोपाली ग्राम पंचायत से 35 और मिलूपारा ग्राम पंचायत से 81 बुजुर्ग शामिल हैं। इससे पहले भी मुडागांव में 30 बुजुर्गों को यह सहायता पहुँचाई जा चुकी है।

वितरण कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच, उपसरपंच और प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया। अतिथियों ने अदाणी फाउंडेशन के इस प्रयास को सामुदायिक विकास की दिशा में एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन देना पूरे समाज का दायित्व है और ऐसे आयोजनों से समाज में संवेदनशीलता का संचार होता है।

कार्यक्रम में अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि बुजुर्ग हमारे मार्गदर्शक हैं। उनके जीवन को सुरक्षित और सम्मानजनक बनाना हमारा संकल्प है। उन्होंने बताया कि अदाणी फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने के लिए सदैव तत्पर है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

छत्तीसगढ़ में शक्कर संकट: अक्टूबर में 40% और नवंबर में लगभग पूरी सप्लाई ठप, राशनकार्डधारियों की बढ़ी परेशानी

छत्तीसगढ़ में शक्कर संकट: अक्टूबर में 40% और नवंबर में लगभग पूरी सप्लाई ठप, राशनकार्डधारियों की बढ़ी परेशानी चार सहकारी...

More Articles Like This