तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात…6 नग एक्साइड बैटरी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर

spot_img
Must Read

रायगढ़, 2 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में तमनार पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरी चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई 6 नग एक्साइड कंपनी की बैटरियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजनीकांत सिदार (31), निवासी बासनपाली, थाना तमनार के रूप में हुई है, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 30 सितंबर 2026 को प्रार्थी चन्द्रसेन कुर्रे ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इंदिरानगर पेट्रोल पंप के सामने थर्मल पावर प्लांट तमनार के मोबाइल टावर का 30 सितंबर की सुबह निरीक्षण करने पर सेल्टर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखी 6 नग एक्साइड बैटरियां, कीमत करीब ₹30 हजार, गायब थीं। रिपोर्ट पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 250/2026, धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदेही रजनीकांत सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हेमंत राठिया के साथ मिलकर मोबाइल टावर के कमरे का ताला लोहे की रॉड से तोड़कर बैटरियां चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने इंदिरानगर भट्ठी के सामने अमरैया के झुरमुट में छिपाकर रखी 6 नग एक्साइड बैटरियां, अनुमानित कीमत ₹20 हजार, बरामद कर विधिवत जप्त की हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) का अपराध घटित होना पाए जाने पर इसे भी प्रकरण में जोड़ा गया है। फरार सह आरोपी हेमंत राठिया की तलाश जारी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

गांधी के विचारों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि : रामचंद्र शर्मा

नव निर्माण संकल्प समिति ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया राष्ट्रपिता को नमन रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती...

More Articles Like This