एनएमएल तलईपल्ली में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत विविध गतिविधियों का किया गया आयोजन

spot_img
Must Read

रायगढ़ – घरघोड़ा || स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा स्वच्छता, जनजागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान की शुरुआत स्वच्छता शपथ से हुई, जिसका नेतृत्व श्री अरुण कुमार सक्सेना, परियोजना प्रमुख, एनएमएल तलईपल्ली ने किया। इसके बाद कर्मचारियों के लिए हस्ताक्षर एवं सेल्फी अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के तहत शासकीय विद्यालय, कंचनपुर एवं अटल चौक, रायकेरा में सामूहिक श्रमदान किया गया। इसमें परियोजना के कर्मचारियों, एजेंसी कर्मियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

माध्यमिक एवं शासकीय विद्यालय, कंचनपुर में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन जागरूकता शिविर आयोजित कर छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं सुरक्षित माहवारी प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई तथा सेनेटरी पैड किट वितरित किए गए। सफाई मित्रों के योगदान को सम्मानित करते हुए महिला सफाई मित्रों को साड़ियां और पुरुष सफाई मित्रों को टी-शर्ट प्रदान किए गए।

इसके अतिरिक्त ‘वेस्ट टू वेल्थ एवं आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपशिष्ट के उचित प्रबंधन और पुनः उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई। इन पहलों ने आसपास के गांवों में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सामुदायिक सहभागिता को भी मजबूत किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

गांधी के विचारों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि : रामचंद्र शर्मा

नव निर्माण संकल्प समिति ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया राष्ट्रपिता को नमन रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती...

More Articles Like This