गरबा की थाप पर झूमेगा रायगढ़, 14 अक्टूबर को रेड क्वीन में सजेगी मेगा डांडिया नाइट

spot_img
Must Read

लायंस क्लब एवं दिव्य शक्ति की संयुक्त पहल संगीत, डांडिया, गरबा, फन, प्राइज और स्वाद का होगा शानदार संगम

रायगढ़। नवरात्रि की उमंग, डांडिया की खनक और गरबा की रंगीन छटा से रायगढ़ एक बार फिर सराबोर होने जा रहा है। नवरात्रि के शुभ अवसर पर लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन एवं दिव्य शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में 14 अक्टूबर 2026 को रेड क्वीन, रायगढ़ में भव्य मेगा डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर शहर में अभी से उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है।

मेगा डांडिया नाइट को लेकर आयोजकों ने इसे भक्ति, संगीत, संस्कृति और मनोरंजन का भव्य संगम बनाने की तैयारी की है। कार्यक्रम में शानदार लाइव बैंड, डांडिया-गरबा की आकर्षक प्रस्तुतियां, फन एक्टिविटीज, मनोरंजक गेम्स, आकर्षक प्राइज तथा विभिन्न प्रकार के फूड काउंटर लोगों के लिए विशेष आकर्षण रहेंगे।

नवरात्रि के रंग में रंगेगा रेड क्वीन

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य शहरवासियों को नवरात्रि के अवसर पर परिवार और मित्रों के साथ उत्सव मनाने के लिए एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां पारंपरिक डांडिया-गरबा के साथ आधुनिक मनोरंजन का भी भरपूर आनंद लिया जा सके। युवाओं के साथ ही परिवारों और सभी आयु वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

मेगा डांडिया नाइट को भव्य और व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। लायंस क्लब मिड टाउन के अध्यक्ष शिव शंकर अग्रवाल एवं दिव्य शक्ति की अध्यक्षा कविता बेरीवाल के नेतृत्व में दोनों संस्थाओं के सदस्य पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

पदाधिकारियों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

आयोजन समिति के संयोजक मुकेश केडिया, राजेश सिंघानिया ‘बंटी’ एवं अनिल अग्रवाल हैं। कार्यक्रम निदेशक के रूप में राजेश अग्रवाल ‘बब्बल’ एवं संजय अग्रवाल ‘बंजारी’ को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कार्यक्रम प्रभारी सौरभ अग्रवाल, अनुराग गुप्ता एवं तरुण गोयल बनाए गए हैं।

आयोजन प्रमुख के रूप में ओमप्रकाश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल ‘RDS’, दयानंद अवस्थी, हनुमान अग्रवाल, विजय अग्रवाल ‘स्टील’, अशोक अग्रवाल, संजय अग्रवाल ‘बोरवेल्स’, दीपक मित्तल ‘गोलू’ एवं सुनील गर्ग को दायित्व सौंपा गया है।

शहरवासियों से शामिल होने की अपील

आयोजन समिति ने बताया कि मेगा डांडिया नाइट को यादगार बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन में डांडिया-गरबा के साथ संगीत, मनोरंजन और स्वाद का ऐसा माहौल तैयार किया जाएगा, जिसमें रायगढ़वासी नवरात्रि की उमंग को पूरे उत्साह के साथ महसूस कर सकेंगे।

लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन एवं दिव्य शक्ति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 14 अक्टूबर को परिवार एवं मित्रों के साथ रेड क्वीन पहुंचकर मेगा डांडिया नाइट का हिस्सा बनें और नवरात्रि की इस खास शाम को उत्साह, उमंग और गरबा की थाप के साथ यादगार बनाएं। उपरोक्त जानकारी लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन के सचिव अमित मोदी एवं मीडिया प्रभारी प्रकाश निगानिया ने दी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

सरिया के राहत शिविर में माताओं-बहनों, बुजुर्गों और बच्चों से मिलकर जाना हाल, कहा—हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी...

More Articles Like This